17 महीने बाद Roman Reigns की WWE में बड़ी स्ट्रीक टूटी, दिग्गज के खिलाफ हार के बाद लगा बहुत बड़ा झटका

WWE Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस को मिली थी करारी हार
WWE Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस को मिली थी करारी हार

WWE Royal Rumble 2022 में पिछले महीने यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) का मुकाबला सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के साथ हुआ था। इस मैच का अंत DQ के जरिए हुआ था। रोमन रेंस को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि यूनिवर्सल चैंपियनशिप उनके पास ही रही। इस हार से रोमन रेंस की एक स्ट्रीक जरूर खत्म हो गई। 17 महीने बाद जनवरी 2022 एक ऐसा महीना रहा जिसमें रोमन रेंस को जीत हासिल नहीं हुई। अब आप ये लाइन सुनकर थोड़ा चौंक गए होंगे लेकिन हम आपको इस बारे में विस्तार से बताएंगे।

Ad

WWE SummerSlam 2020 में यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने की थी धमाकेदार वापसी

दरअसल साल 2020 की शुरूआत में रोमन रेंस ने कोविड महामारी के कारण WWE रिंग से ब्रेक ले लिया था। इस साल अगस्त में हुए SummerSlam इवेंट में रोमन रेंस ने जबरदस्त वापसी की थी। इसके एक हफ्ते बाद Payback इवेंट में रोमन रेंस ने ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीत ली थी। तब से लेकर अभी तक यूनिवर्सल चैंपियनशिप रोमन रेंस के पास ही हैं। अब अगस्त 2020 से लगातार हर महीने रोमन रेंस ने बड़ी जीत इवेंट्स में हासिल की लेकिन ये जीत का सिलसिला पिछले महीने टूट गया।

1 जनवरी, 2022 को Day 1 इवेंट का आयोजन किया गया था। रोमन रेंस कोरोना पॉजिटिव हो गए तो इस इवेंट में वो नजर नहीं आए। इसके बाद 30 जनवरी को Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस का मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था। रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप नहीं हारे लेकिन DQ के जरिए इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अगस्त 2020 से कोई महीना ऐसा नहीं रहा जिसमें रोमन रेंस को जीत ना मिली हो। सभी महीनों में रेंस ने बड़ी जीत हासिल की। सिर्फ पिछले महीने रोमन रेंस को जीत हासिल नहीं हुई। ये स्ट्रीक रोमन रेंस की Royal Rumble 2022 में टूट गई। अगस्त 2020 से हर महीने हुए WWE के बड़े इवेंट्स में रोमन रेंस ने अपना टाइटल डिफेंड किया। लगातार दिग्गजों को हराकर उन्होंने अपना टाइटल रिटेन भी किया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications