Roman Reigns will enter Royal Rumble match: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) 2025 में रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच का हिस्सा होंगे। इसकी घोषणा पॉल हेमन ने आखिरी SmackDown एपिसोड में की थी। यह पहला मौका है जब असली ट्राइबल चीफ पिछले 5 सालों का इतिहास बदल देंगे। एक बड़ा सवाल यह है कि इसके चलते परिणाम क्या होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पूर्व द शील्ड मेंबर का रिकॉर्ड इस मैच में कुछ खास अच्छा नहीं रहा है।
रेंस साल 2020 के बाद पहली बार रंबल मैच का हिस्सा लेने वाले हैं और आखिरकार 5 साल बाद अपनी अनोखी स्ट्रीक का अंत करते हुए बड़ा कारनामा करेंगे। मेंस Royal Rumble मैच में अबतक पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन छह बार नजर आए हैं। इसमें से उनके हाथ सिर्फ 2015 के दौरान ही सफलता हाथ आई थी।
2015 के अलावा अब असली ट्राइबल चीफ ने 2014, 2016, 2017, 2018 और 2020 में भी Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया है। इसमें से 2017 में उन्होंने पहले यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए तब के चैंपियन केविन ओवेंस को चैलेंज किया था और हारने के बाद वह Royal Rumble मैच जीतकर का हिस्सा बने थे। इसके साथ ही WWE Royal Rumble 2020 में रोमन रेंस दो मैचों का हिस्सा थे। इसमें पहले उन्होंने किंग कॉर्बिन को हराया था और फिर वह मेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा बने थे। इसमें ड्रू मैकइंटायर ने उन्हें एलिमिनेट करके मेंस Royal Rumble मैच जीता था।
WWE Royal Rumble 2021 से 2024 तक रोमन रेंस क्या कर रहे थे?
रोमन रेंस साल 2020 में चैंपियन बने थे और अपने टाइटल को उन्होंने WrestleMania XL तक होल्ड किया था। वो 2021 से लेकर 2024 तक Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा बतौर चैंपियन बने थे और उन्होंने अपने टाइटल को डिफेंड किया था। रोमन ने Royal Rumble 2021 में केविन ओवेंस के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप को लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में रिटेन किया था। Royal Rumble 2022 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ DQ से हारने वाले रोमन ने 2023 में केविन ओवेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हराया था। वहीं Royal Rumble 2024 में एजे स्टाइल्स, रैंडी ऑर्टन और एलए नाइट के खिलाफ रोमन रेंस ने अपनी चैंपियनशिप एक फैटल फोर वे मैच में रिटेन की थी।