WWE में क्या Roman Reigns ने Seth Rollins को हराया है, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े 

WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस
WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस

Roman Reigns vs Seth Rollins: WWE में इस वक्त रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) सिंगल कम्पटीटर्स हैं लेकिन यह बात भूलना मुश्किल है कि ये दोनों सुपरस्टार्स एक वक्त डीन एंब्रोज (Dean Ambrose) उर्फ जॉन मोक्सली (Jon Moxley) के साथ मिलकर द शील्ड नाम के फैक्शन का हिस्सा हुआ करते थे। साल 2014 से लेकर WWE में अब तक सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच 10 सिंगल्स मैच देखने को मिल चुके हैं।

Ad

साल 2014 में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच 3 मैच देखने को मिले थे। पहले मैच में रोमन रेंस ने Raw में सैथ रॉलिंस को हराया था। इसके बाद सैथ रॉलिंस ने Night of Champions में रोमन को हराकर अपना बदला लिया था लेकिन ट्राइबल चीफ ने Raw में सैथ के ऊपर DQ के जरिए जीत के साथ वापसी की थी। साल 2015 में सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस के खिलाफ हुए पहले मैच में उन्हें हराया था। इस साल सैथ के खिलाफ हुए दूसरे और आखिरी मैच में रोमन की DQ के जरिए जीत हुई थी।

इसके बाद सैथ रॉलिंस Money in the Bank 2016 में रोमन रेंस को हराकर नए WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे लेकिन जल्द ही डीन एंब्रोज ने कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करते हुए सैथ से टाइटल जीत लिया था। इस इवेंट को खास शो के रूप में जाना जाता है क्योंकि इस इवेंट में शील्ड के तीनों मेंबर्स चैंपियन बने थे। बता दें, इस इवेंट के अगले दिन Raw में हुए सैथ रॉलिंस vs रोमन रेंस मैच का डबल काउंट आउट के जरिए अंत हुआ था।

साल 2017 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच केवल एक मैच देखने को मिला था और Raw में हुए इस मैच में रोमन की जीत हुई थी। इसके बाद साल 2019 में Raw सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने SmackDown के एक एपिसोड के दौरान रोमन रेंस को DQ के जरिए हराया था। इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच आखिरी मैच Royal Rumble 2022 में देखने को मिला और इस मैच में सैथ रॉलिंस ने DQ के जरिए जीत दर्ज की थी।

WWE Royal Rumble 2022 में सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस के साथ माइंड गेम खेला था

Ad

WWE Royal Rumble 2022 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ हुए मैच का DQ के जरिए अंत होने की वजह से रोमन रेंस ने अपना टाइटल रिटेन किया था। भले ही, सैथ चैंपियन नहीं बन पाए थे लेकिन उन्होंने इस मैच के दौरान कुछ ऐसा किया जिसे रोमन रेंस शायद ही लंबे समय तक भूल पाएंगे।

बता दें, इस मैच के लिए सैथ रॉलिंस ने ना केवल शील्ड के थीम सांग के साथ एंट्री की थी बल्कि उन्होंने शील्ड की कॉस्टयूम भी पहन रखी थी। यह देखकर क्राउड के साथ-साथ रोमन रेंस भी काफी चौंक गए थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications