साल 2014 में अगर शील्ड को सैथ रॉलिंस की जगह रोमन रेंस ने हील टर्न लेकर तोड़ा होता तो क्या होता?

Enter caption

सर्वाइवर सीरीज 2012 में द शील्ड ने डेब्यू किया था। इसके बाद डब्लू डब्लू ई(WWE) मैनेजमेंट के लिए ये दिक्कत थी कि किस सुपरस्टार को अगला टॉप स्टार बनाया जाए। साल 2014 में सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस और डीन एंब्रोज के खिलाफ हील टर्न लिया था। इससे पहले इन तीनों ने शानदार काम किया था।

Ad

सैथ रॉलिंस का हील टर्न लेना WWE इतिहास का सबसे शॉकिंग मोमेंट था। सैथ रॉलिंस के इस कारनामे से कई फैेंस भी सदमे में आ गए थे। हालांकि इस दौरान डीन एंब्रोज और रोमन रेंस के बीच थोड़ा बहुत हाथापाई देखने को मिली थी। लेकिन हील टर्न सैथ रॉलिंस ने ले लिया। द अथॉरिटी के लिए इसके बाद सैथ रॉलिंस ऑन स्क्रीन फेस हो गए थे। लेकिन मौका रोमन रेंस को दिया गया। अगले बड़े सुपरस्टार के तौर पर सैथ रॉलिंस को नहीं बल्कि रोमन रेंस को तैयार किया गया। लेकिन अगर क्या होता अगर सैथ रॉलिंस की जगह रोमन रेंस ने शील्ड तोड़ी होती?

यह भी पढ़े: विंस मैकमैहन के कारण पूर्व चैंपियन ने घटाया 18 किलो वजन

WWE को रोमन रेंस को फेस बनाने का फैसला भी काफी बड़ा था। रोमन रेंस के पास हालांकि वो सब था जिससे वो टॉप स्टार बन सकते थे। द रॉक का कारनामा भी उस समय चल रहा था लेकिन जब रोमन रेंस मेन इवेंट में आए थे तब सभी समझ गए थे कि अब WWE रोमन रेंस पुश देगा और उन्हें बड़े फेस के तौर पर सामने लाएगा। ट्रिपल एच और अथॉरिटी के खिलाफ इसके लिए सबसे पहले रोमन रेंस को ही उतारा गया था। यहीं से शुरूआत रोमन रेंस की हो गई थी।

अफवाहें उस समय ये चल रही थी कि रोमन रेंस को हील बनाया जाएगा। हील के तौर पर सिंगल रन रोमन रेंस का चल सकता था। लेकिन ऐसा कुछ आज तक नहीं हो पाया। रोमन रेंस ने हील टर्न नहीं लिया। लेकिन अगर उस समय रोमन रेंस ने हील टर्न लिया होता तो आज कहानी शायद कुछ और होती। रोमन रेंस का हील टर्न लेन फैंस को पसंद आता और उन्हें सपोर्ट मिलता। कंपनी ने सब कुछ उल्टा किया और रोमन रेंस को बेबीफेस के तौर पर प्रस्तुत किया। रोमन रेंस ने इसके बाद अपने आप को फैंस के सामने लाने के लिए बहुत कुछ किया।

फैंस के नहीं चाहने के बाद भी WWE ने रोमन रेंस को कई जगह बुक किया। रेसलमेनिया के मेन इवेंट में रोमन रेंस को लगातार सामने लाया गया। रोमन रेंस के साथ हमेशा उल्टा हुआ। रोमन रेंस को फैंस बू करते रहे। चैंपियन बनने के बाद ही उनके साथ ये होता रहा। कंपनी ने बड़े पुश रोमन रेंस को इसके लिए दिए लेकिन सफल नहीं हो पाए।

आज के समय में अब रोमन रेंस का हील टर्न विंस मैकमैहन सोच भी नहीं सकते हैं। पिछले कुछ समय से रोमन रेंस फेस रहे हैं, उसके बाद हील टर्न लेना बहुत मुश्किल है। अगर सही समय में रोमन रेंस ने पहले हील टर्न लिया होता तो आज रोमन रेंस सबसे बड़े सुपरस्टार जॉन सीना के बाद होते। अभी भी रोमन रेंस कंपनी के टॉप सुपरस्टार है। लेकिन अगर सही वक्त पर हील टर्न लिया होता तो आज कहानी और आगे होती। बीमारी के बाद अभी रोमन रेंस ने जब से वापसी की है तब से वो टाइटल रन से बाहर है। आगे उनके साथ क्या होना है ये किसी को नहीं पता।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications