क्यों रोमन रेंस हमेशा WWE में टॉप पर बने रहेंगे?

Enter caption

हाल ही में WWE समरस्लैम का आयोजन हुआ। समरस्लैम के मेन इवेंट में ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। इस मैच में ब्रे वायट की जीत हुई। लेकिन वो जश्न नहीं मना पाए। WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने वापसी कर ब्रे वायट पर अटैक कर दिया। रोमन रेंस की ये चौंकाने वाली वापसी थी। रोमन रेंस ने पहले ब्रे वायट को स्पीयर मारा और उसके बाद रिंग के बाहर ब्रॉन स्ट्रोमैन को स्पीयर मारकर चेयर से उन्हें पीटा।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE पेबैक में कीथ ली vs रैंडी ऑर्टन माह के 3 संभावित अंत

Ad

रोमन रेंस इन इस शो का अंत यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने हाथ में ऊपर उठाकर किया। WWE ने बाद में ये खुलासा किया कि ब्रे वायट अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को ब्रॉन स्ट्रोमैन और रोमन रेंस के खिलाफ पेबैक पीपीवी में डिफेंड करेंगे। ये ट्रिपल थ्रेट मैच नो होल्ड्स बार्ड होगा। रोमन रेंस की वापसी पर WWE यूनिवर्स का मिक्स रिएक्शन आया। लेकिन उन लोगों की संख्या ज्यादा है जो रोमन रेंस की वापसी पर खुश हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जो WWE से सवाल कर रहे हैं कि सीधे रोमन रेंस को क्यों टाइटल पिक्चर में डाल दिया।

Ad

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस का जलवा

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार इस समय हैं। साल 2013 में रोमन रेंस ने डेब्यू किया था और तब से वो WWE प्रोग्राम के बैकबोन बने हुए है। हर साल रोमन रेंस ने अपने आप को चेंज किया। कंपनी हमेशा रोमन रेंस को मेन इवेंट प्लेयर के तौर पर देखती आई है। म्रर्चेंडाइज सेल्स की बात करें तो रोमन रेंस अभी भी टॉप पर चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सुपरस्टार वो हैं। रोमन रेंस की फैन फॉलोविंग बहुत ही शानदार हैं। हालांकि कई हार्डकोर फैंस भी कंपनी में रहे जो रोमन रेंस को पसंद नहीं करते हैं। रोमन रेंस की स्मैकडाउन में वापसी अब शो का सबसे बड़ा हाइलाइट होगा। कई महीनों से व्यूअरशिप कुछ खास नहीं थी लेकिन अब स्मैकडाउन को इसका फायदा मिलेगा।

पिछले छह साल से रोमन रेंस बेबीफेस के तौर पर काम कर रहे हैं। हमेशा फैंस की ये शिकायत जरूर आती रहती है कि उनके कैरेक्टर में बदलाव होना चाहिए। कैरेक्टर्स की कमी के कारण वो बहुत बार मात खा जाते हैं। हालांकि समरस्लैम में जिस तरह की वापसी उन्होंने की है थोड़ा बहुत बदलाव जरूर देखने को मिला है। फीजिक उनकी शानदार लग रही है और दाढ़ी भी शानदार इस बार बनाई है। जिस तरह उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड को मारा वो काफी खतरनाक था।

कई लोगों का मानना है कि इस बार उन्होंने अब हील टर्न ले लिया है। लुक के हिसाब से तो कुछ ऐसा ही लग रहा था। अगर ऐसा होता है तो फिर ये काफी पॉजिटिव साइन है। कई लोगों का मानना है कि रोमन रेंस नए फैक्शन रेट्रीब्यूशन के लीडर हैं। अगर ऐसा होता तो फिर ये तो कुछ अलग ही बात हो जाएगी। ये WWE प्रोग्राम के लिए गेम चेंजर हो जाएगा। द शील्ड के हिस्सा रोमन रेंस पहले रह चुके हैं। इसलिए ये अंदाजा लगाया जा रहा है। अगर पेबैक में रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन जीत जाते हैं तो फिर एक चीज पक्का है कि द बिग डॉग यहीं हैं औऱ वो हमेशा टॉप पर बने रहेंगे। कोई फर्क नहीं पड़ता है कौन क्या कहता है। रोमन रेंस का जलवा हमेशा कायम रहने वाला है।

रोमन रेंस ने पिछले छह सालों में बहुत नाम कमाया है। जब भी उन्हें पुश मिला इसका फायदा उन्होंने उठाया। कुछ साल पहले फैंस उन्हें बू करते थे लेकिन अब चीयर करते हैं। जो भी उन्होंने कंपनी के लिए किया है उससे यही लगता है कि वो हमेशा टॉप पर बने रहेंगे। उन्होंने जब भी एंट्री की तो बड़ी चैंपियनशिप के लिए ही की। इस बार भी सीधे वो टाइटल पिक्चर में ही आए है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications