WWE SmackDown में Roman Reigns की गैरमौजूदगी में Bloodline के लिए बढ़ी मुश्किलें, फेमस Superstars को लेकर हुआ बहुत बड़ा खुलासा 

क्या रोमन रेंस WWE में वापसी के बाद टामा टोंगा और टांगा लोआ को ब्लडलाइन से करेंगे बाहर?
क्या रोमन रेंस WWE में वापसी के बाद टामा टोंगा और टांगा लोआ को ब्लडलाइन से करेंगे बाहर?

Roman Reigns WWE Absence Bloodline Problem: ब्लडलाइन WWE में लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। रोमन रेंस (Roman Reigns) की अनुपस्थिति में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने इस फैक्शन में कई बड़े बदलाव किए हैं। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि इस वजह से ब्लडलाइन के लिए मुश्किलें खड़ी हो चुकी हैं।

रोमन WrestleMania XL में मिली हार के बाद ब्रेक पर जा चुके हैं। सिकोआ का कहना है कि उनकी रेंस से बात हो चुकी है और उनकी वापसी तक वो ब्लडलाइन के इंचार्ज रहने वाले हैं। हालांकि, पॉल हेमन की WrestleMania के बाद से ही ट्राइबल चीफ से बात नहीं हुई है इसलिए सोलो की बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

इन्फोर्सर ने जिमी उसो को ब्लडलाइन से बाहर निकालते हुए इस फैक्शन में टामा टोंगा और टांगा लोआ को शामिल कर लिया है। टोंगा WWE में कई मैच भी लड़ चुके हैं। हालांकि, अभी तक टामा और लोआ को WWE के ऑफिशियल रोस्टर का हिस्सा नहीं बनाया गया है। WWE के वेबसाइट पर इन दोनों सुपरस्टार्स को फीचर नहीं किया गया है। इस चीज़ ने इन दोनों के कंपनी में स्टेट्स को लेकर संदेह खड़े कर दिए हैं।

यह देखना रोचक होगा कि WWE जल्द इस गलती को ठीक करती है या फिर ब्लडलाइन की मुश्किलें बढ़ने वाली है। रोमन रेंस ने अभी तक टामा टोंगा और टांगा लोआ के स्टेट्स को कंफर्म नहीं किया है। यही कारण है कि फिलहाल इन दोनों की कंपनी में पोजिशन कमजोर नज़र आ रही है। अभी यह साफ नहीं है कि क्या WWE टामा और टांगा को ऑफिशियल रोस्टर का हिस्सा बनाने के लिए रोमन के जवाब का इंतजार कर रही है।

WWE SmackDown में ब्लडलाइन में बदलाव के पीछे केवल सोलो सिकोआ का हाथ है?

पॉल हेमन को ब्लडलाइन में होने वाले बदलावों के बारे में पहले से पता होता है। हालांकि, पॉल को इस फैक्शन में टामा टोंगा और टांगा लोआ के शामिल होने के बारे में बिल्कुल नहीं पता था। ऐसा लग रहा है कि सोलो सिकोआ ने अपनी मर्जी से टामा और टांगा को ब्लडलाइन में शामिल करने का फैसला लिया है। देखा जाए तो सोलो इन दोनों को हड़बड़ी में WWE में लेकर आए हैं इसलिए संभव है कि अभी तक इन दोनों की साइनिंग ऑफिशियल नहीं हुई हो।

Quick Links

Edited by Subham Pal
App download animated image Get the free App now