जानिए Roman Reigns ने अपने करियर में कब और किसको हराकर WWE/यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीता?

WWE
WWE में Roman Reigns इस समय मौजूदा अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन हैं

Roman Reigns: WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। WWE में लगभग एक दशक का समय बिता चुके रोमन रेंस कई धमाकेदार मुकाबलों का हिस्सा रहे हैं। रोमन रेंस साल 2020 में यूनिवर्सल चैंपियन बने थे और अभी तक उन्होंने अपनी चैंपियनशिप को शानदार तरीके से रिटेन किया है। इसी के साथ 2022 में उन्होंने WWE चैंपियनशिप को भी जीत लिया था।

बतौर चैंपियन रोमन ने ऐज, गोल्डबर्ग, डेनियल ब्रायन, केविन ओवेंस, जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर समेत कई दिग्गजों के साथ रिंग में मुकाबले लड़े हैं। हाल ही में उनका आखिरी टाइटल डिफेंस SummerSlam 2023 में आया था, जहां उन्होंने जे उसो को हराते हुए अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

अब वो अपने अगले चैलेंजर एलए नाइट के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिनके खिलाफ उनका मुकाबला Crown Jewel 2023 में होने वाला है। WWE में Roman Reigns ने अपने करियर में धमाकेदार मुकाबले देने के साथ कई बार टाइटल अपने नाम किए हैं। ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोमन रेंस ने WWE में जो मुकाम हासिल किया है उसका सपना हर रेसलर देखता है। इतने कम समय में उन्होंने खुद को एक बड़े सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर लिया है।

रोमन रेंस जैसे सुपरस्टार सदियों में एक बार मिलते हैं। उनके मुकाम को देखकर कई रेसलर्स उनके जैसा बनने की चाहत रखते हैं। इस आर्टिकल में रोमन रेंस कब-कब WWE/यूनिवर्सल चैंपियन बने हैं उसके बारे में बताने वाले हैं।

नोट: रोमन रेंस टैग टीम चैंपियन, यूएस चैंपियन और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी बन चुके हैं लेकिन इन टाइटल्स को हमने इस लिस्ट में शामिल नहीं किया है

WWE में Roman Reigns कब-कब यूनिवर्सल चैंपियन में कामयाब हुए?

-) रोमन रेंस अपने करियर में सबसे पहले यूनिवर्सल चैंपियन साल 2018 में बने थे। SummerSlam 2018 में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर सबसे पहले इस टाइटल को जीता था। बाद में बीमारी के कारण रेंस को अपना टाइटल ड्रॉप करना पड़ा।

-) रोमन रेंस अपने करियर में दूसरी बार यूनिवर्सल चैंपियन साल 2020 में बने थे। Payback 2020 में ट्राइबल चीफ ने ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड को हराते हुए एक बार फिर यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। तीन साल बाद भी वो चैंपियन बने हुए हैं और अभी तक उन्हें टाइटल के लिए कोई नहीं हरा पाया है।

Roman Reigns अपने करियर में कितनी बार WWE चैंपियन बने हैं?

-) WWE Survivor Series 2015 में रोमन रेंस ने डीन एंब्रोज़ को हराते हुए पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीता था। चैंपियन बनने के कुछ मिनटों बाद ही वो अपने टाइटल को हार गए थे।

-) WWE Raw, 14 दिसंबर 2015 को रोमन रेंस ने शेमस को हराते हुए दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में कामयाब हुए थे। इस टाइटल को वो Royal Rumble 2016 में हार गए थे।

-) WrestleMania 32 में रोमन रेंस ने ट्रिपल एच को हराते हुए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जीता था।

-) रोमन रेंस ने WrestleMania 38 में WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर को विनर टेक्स ऑल मैच में हराते हुए चौथी बार WWE टाइटल को जीता था। इसके बाद से ही वो अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now