WWE Royal Rumble में धोखा मिलने के बाद Elimination Chamber के लिए Roman Reigns के प्रतिद्वंदी का नाम सामने आया?

Pankaj
 WWE Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस ने लड़ा जबरदस्त मैच
WWE Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस ने लड़ा जबरदस्त मैच

Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2023 अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। कंपनी का अगला बड़ा इवेंट अगले महीने 18 फरवरी को एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) होगा। सभी के दिमाग में एक सवाल है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) का मुकाबला यहां किसके साथ होगा। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार रेंस का मैच इस इवेंट में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के साथ होगा।

Ad

Royal Rumble 2023 के मेन इवेंट में सैमी ज़ेन ने आखिरकार रोमन रेंस के ऊपर टर्न ले लिया। केविन ओवेंस की बुरी हालत सैमी देख नहीं पाए। रेंस उनका टेस्ट ले रहे थे। इस टेस्ट में ज़ेन फेल हो गए। केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन को रोमन रेंस के गुस्से का शिकार यहां होना पड़ा। हालांकि जे उसो बैकस्टेज चले गए थे। रोमन रेंस ने जिमी उसो और सोलो सिकोआ के साथ मिलकर सैमी की हालत खराब की।

पोस्ट-मैच सैगमेंट की बात करें तो सैमी ज़ेन यहां पर सबसे बड़े बेबीफेस थे। फैंस ने उन्हें जबरदस्त अंदाज में चीयर किया। WrestleMania में रोमन रेंस का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ होगा। इन दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है।

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई

पहले सभी को लगा था कि WrestleMania में सैमी ज़ेन और रोमन रेंस का मैच होगा लेकिन कंपनी ने कुछ अलग बुकिंग की है। डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि Elimination Chamber में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच मैच हो सकता है। मैल्टज़र ने तो इस मुकाबले पर मुहर भी लगा दी है।

Ad

अभी की स्थिति के हिसाब से रोमन और सैमी के बीच सिंगल्स मुकाबला तय लग रहा है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कई चीजें क्लियर हो जाएंगी। जे उसो को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस स्टोरीलाइन में अब आगे बहुत मजा आएगा। आने वाले कुछ हफ्तों में फैंस को बड़े सरप्राइज मिलेंगे। सैमी ज़ेन के ऊपर इस समय सभी की नजरें टिकी होंगी। वहीं रोमन रेंस की राइवलरी अब कोडी रोड्स के साथ भी शुरू होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications