Roman Reigns Impressive Streak Ended: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में रोमन रेंस (Roman Reigns) को काफी बड़े धोखे का सामना करना पड़ा। रोमन के लिए यह शो एकदम भूलने लायक साबित हुआ। बता दें कि इस शो में रोमन से जुड़ी खास स्ट्रीक का अंत भी देखने को मिल गया।
WrestleMania 41 की नाईट 1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस ने हिस्सा लिया था। उनके सामने सैथ रॉलिंस और सीएम पंक मौजूद थे। पॉल हेमन रिंगसाइड पर थे। मैच में कई सारे चौंकाने वाले पल देखने को मिले। पॉल हेमन ने बहुत बड़ा कदम उठाया। उन्होंने सीएम पंक पर हमला करने के बाद रोमन रेंस को भी धोखा दे दिया। सैथ रॉलिंस इसी का फायदा उठाकर जीतने में सफल हुए।
रोमन रेंस की इस हार के साथ खास स्ट्रीक का अंत हो गया। 2018 के बाद यह पहला मौका है, जब WrestleMania में रोमन रेंस ने मैच हारा था। ध्यान देने वाली बात यह है कि एकमात्र ट्राइबल चीफ ने WrestleMania 36 में कोई मैच नहीं लड़ा था। WWE WrestleMania XL में रोमन ने दो मैच लड़े थे और इसमें से एक वो जीते थे। इसका अर्थ है कि वो हर साल WrestleMania में किसी न किसी तरह से जीतते हुए आ रहे थे। इस साल उनकी किस्मत पूरी तरह से खराब रही। हेमन के धोखे के कारण उन्हें तगड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि खास स्ट्रीक खत्म हो गई है।
क्या WWE WrestleMania 41 में हार के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर जाएंगे?
रोमन रेंस ने WWE WrestleMania XL में हार के बाद लंबा ब्रेक लिया था और वो सीधा SummerSlam 2024 में वापस आए थे। रोमन कुछ ऐसा ही इस साल भी कर सकते हैं। रेंस पार्ट-टाइमर हैं और वो बेहद कम मौकों पर लड़ते हुए दिखाई देते हैं। रोमन की पिछले एक साल में चुनिंदा मौकों पर ही अपीयरेंस देखने को मिली है।
रोमन को आने वाले किसी शो के लिए अब तक एडवर्टाइज भी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में बहुत ज्यादा चांस हैं कि एकमात्र ट्राइबल चीफ इस साल भी लंबा ब्रेक ले सकते हैं। पॉल हेमन ने वैसे भी उनका साथ छोड़ दिया है, तो रोमन अब थोड़े महीनों बाद आकर अपने पूर्व वाइजमैन के साथ स्टोरी की शुरुआत कर सकते हैं।