Ronda Rousey: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में रोंडा राउजी (Ronda Rousey) का सस्पेंशन हट गया है। समरस्लैम (SummerSlam) के बाद WWE ने रोंडा को सस्पेंड कर दिया था लेकिन अब जाकर उनपर से सस्पेंशन हटा है। उन्होंने इसके तुरंत बाद ही एडम पीयर्स (Adam Pearce) पर अटैक किया और उनके साथ एक स्टोरीलाइन की शुरुआत कर ली है।WWE SmackDown में रोंडा राउजी ने सस्पेंशन हटने के बाद ऑफिशियल पर किया हमलारोंडा राउजी ने SummerSlam में लिव मॉर्गन के खिलाफ मैच हारने के बाद गुस्से में आकर WWE रेफरी पर हमला किया था। इसी कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया था। वो कुछ हफ्तों से लगातार शोज़ का हिस्सा बनने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला किया और पुलिस ने उन्हें अरेस्ट भी किया।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@RondaRousey doesn't mince her words #WWE #SmackDown143.@RondaRousey doesn't mince her words 😂#WWE #SmackDown https://t.co/Sb8HW87b16SmackDown के एपिसोड में राउजी ने एक लेटर के साथ एंट्री की और फिर एडम पीयर्स को बुलाया। उन्होंने एडम को लेटर दिया और इसे पढ़ने के लिए कहा। WWE ऑफिशियल ने लेटर पढ़ा और इसमें लिखा था कि राउजी पर से सस्पेंशन हटा दिया गया है। बाद में राउजी ने रिंग छोड़कर जाने का निर्णय लिया।एडम पीयर्स, रोंडा का सस्पेंशन हटने के कारण निराश थे और उन्होंने गुस्से में आकर बहुत सारी चीज़ें बोली। उन्होंने बताया कि वो रोंडा का बर्ताव पसंद नहीं करते हैं और उन्हें पूर्व विमेंस चैंपियन से काफी दिक्कतें हैं। इससे साफ हो गया कि WWE ऑफिशियल ने ही राउजी को रिंग से दूर रखने का निर्णय लिया था।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_You don't get away with talking trash to @RondaRousey 🤷‍♂️#WWE #SmackDown349You don't get away with talking trash to @RondaRousey 🤷‍♂️#WWE #SmackDown https://t.co/iSIHfRzLg3उन्होंने बाद में पूर्व UFC स्टार की बेइज्जती करना शुरू कर दी। यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ थी। राउजी अपने गुस्से को रोक नहीं पाईं और उन्हें एडम पीयर्स को पटक दिया। साथ ही उन्हें अपने सबमिशन में फंसाया और चोटिल करने का प्रयास किया। देखकर लग रहा है कि रोंडा और एडम की दुश्मनी देखने को मिलेगी। पीयर्स यहां किसी विमेंस सुपरस्टार को अपने साथ जोड़ सकते हैं और फिर राउजी के साथ दुश्मनी शुरू कर सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।