Extreme Rules: 8 अक्टूबर को WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) का आयोजन होगा। इस मैच के लिए कुछ मैचों का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि अभी तक किसी बड़े मैच का ऐलान नहीं किया गया है। अब कुछ सुपरस्टार्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। WWE सुपरस्टार्स रोंडा राउजी (Ronda Rousey), बेली (Bayley) और ऐज (Edge) का नाम इस इवेंट के लिए लगभग कंफर्म नजर आ रहा है। यानी की ये सभी सुपरस्टार्स इस इवेंट में एक्शन में नजर आएंगे।WWE Extreme Rules में फैंस को देखने को मिलेंगे तगड़े मुकाबलेसाल 2007 में सबसे पहले इस इवेंट का आयोजन किया गया था। तब "One Night Stand: Extreme Rules" इसे कहा जाता था। इसके बाद से हर साल WWE द्वारा इस इवेंट का आयोजन कराया जाता है। इस इवेंट में होने वाले मुकाबलों में कुछ खास शर्ते भी होती है। पिछले साल का WWE Extreme Rules इवेंट सभी को याद होगा। रोमन रेंस ने 'डीमन किंग' फिन बैलर को हराया था।Extreme Rules 2022 के लिए सैथ रॉलिंस और मैट रिडल के मैच ऐलान हो गया है। शो के हालिया पोस्टर से अब कुछ बड़े नामों का खुलासा भी हो गया है। रोंडा राउजी को इस इवेंट के लिए एडवर्टाइज किया गया हैं। ऐज भी इस शो में नजर आएंगे। हालांकि वो इस समय स्टोरीलाइन इंजरी की वजह से बाहर चल रहे हैं।लिव मॉर्गन पोस्टर में नजर नहीं आईंपोस्टर में मैट रिडल, सैथ रॉलिंस, बेली और बियांका ब्लेयर भी नजर आ रहे हैं। चौंकाने वाली बात है कि इस पोस्टर में SmackDown विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन नजर नहीं आ रही हैं।WWE@WWEThe #FightPit is BACK at #ExtremeRules!@SuperKingofBros knows what it's like, but @WWERollins has yet to experience the intense environment.Who ya got?!6384695The #FightPit is BACK at #ExtremeRules!@SuperKingofBros knows what it's like, but @WWERollins has yet to experience the intense environment.Who ya got?! https://t.co/MaSK3ofdESअब इस इवेंट के आयोजन में ज्यादा समय नहीं बचा है। WWE के आने वाले शोज में कुछ बड़े मैचों का ऐलान किया जाएगा। WWE इस इवेंट को हिट बनाना चाहेगा। ऐज और रोंडा राउजी के रहने से ये शो और भी फेमस होगा। WWE ने जरूर शो के लिए कुछ सरप्राइज भी प्लान किया होगा। रोमन रेंस इस इवेंट में नजर नहीं आएंगे। द उसोज का चैंपियनशिप मैच जरूर हो सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।