हाल ही में WWE ने ब्रे वायट को रिलीज कर दिया और इसके बाद फैंस का गुस्सा बरकरार है। कई दिग्गजों ने WWE के ऊपर आरोप लगाए और अब रोंडा राउजी (Ronda Rousey) भी इस लिस्ट में शामिल हो गईं। ब्रे वायट (Bray Wyatt) के रिलीज कारण राउजी ने फैंस को बताया। रोंडा ने कहा कि जब ब्रे वायट को सपोर्ट की जरूरत थी तब फैंस ने ऐसा नहीं किया। रोंडा ने ट्विटर के जरिए ये बड़ा बयान दिया। काफी गुस्से में इस बार रोंडा राउजी नजर आईं।I’ve seen you same “fans” chanting #WeWantWyatt last night chanting “We want beach balls” over @WWEBrayWyatt performing. If the @wwe treated him like he was expendable it was because you ungrateful idiots did first— Ronda Rousey (@RondaRousey) August 3, 2021WWE दिग्गज रोंडा राउजी ने ट्विटर के जरिए दिया बहुत बड़ा बयानWWE Raw के ओपनिंग सैगमेंट में इस हफ्ते फैंस ने We Want Wyatt के चैंट्स लगाए। इस बात का जिक्र भी रोंडा ने अपने ट्वीट में किया। रोंडा ने फैंस को ungrateful idiots कहा। उन्होंने कहा कि पहले उनका सपोर्ट किया गया और इसके तुरंत बाद उनका अपमान किया गया। 31 जुलाई को WWE ने ब्रे वायट को रिलीज किया था। WrestleMania के बाद वो टीवी पर नजर नहीं आए। वायट के रिलीज की खबर सुनकर सभी को बड़ा झटका लगा क्योंकि ऐसा किसी ने सोचा नहीं था। रोंडा राउजी भी कुछ सालों से WWE में नजर नहीं आईं। ट्विटर के जरिए वो अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। इस बार तो रोंडा का खतरनाक गुस्सा देखने को मिला। इससे पहले शायद ही इतने गुस्से में रोंडा राउजी को किसी ने देखा होगा।ब्रे वायट का WWE से जाना सभी के लिए बहुत बड़ी बात है। कोई भी इस बात से खुश नजर नहीं आ रहा है। कई दिग्गजों ने विंस मैकमैहन के इस फैसले पर नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पर भी फैंस तमाम आरोप कंपनी के ऊपर लगा रहे हैं। कुछ महीने पहले WWE ने स्ट्रोमैन को निकाल दिया था और उस समय भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था।वायट और स्ट्रोमैन की जोड़ी ने WWE में हमेशा शानदार काम किया। दोनों मौजूदा रोस्टर के सबसे बड़े सुपरस्टार थे। खैर अब दोनों रिंग में नजर नहीं आएंगे। ब्रे वायट के जाने से Raw को काफी नुकसान होगा। व्यूअरशिप का हाल वैसे ही बुरा चल रहा है। अब वायट के जाने से इसमें और भी गिरावट देखने को मिलेगी।