WWE न्यूज़: WrestleMania 35 से पहले WWE चैंपियन ने रचा इतिहास

Enter caption

रोंडा राउजी डेब्यू के बाद से ही WWE की बड़ी सुपरस्टार बनी हुई हैं। शुरुआत से लेकर अब तक उनके लिए सब कुछ अच्छा ही साबित हुआ है। पहले ही मैच में ट्रिपल एच और स्टैफनी जैसे दिग्गजों को हराया, रॉ विमेंस चैंपियनशिप हासिल की और इसके बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

Ad

'द बेडेस्ट वुमेन ऑन द प्लेनेट' रोंडा राउज़ी सबसे लंबे समय तक रॉ विमेंस चैंपियन रहने वालीं सुपरस्टार बन गई हैं। उन्होंने एलेक्सा ब्लिस के 222 दिनों तक चैंपियन रहने के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। रैसलमेनिया में रोंडा राउज़ी रॉ विमेंस चैंपियनशिप को बैकी लिंच और रोंडा राउज़ी के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में डिफेंड करती हुई नजर आएंगी।

रॉ विमेंस चैंपियन रहने वालीं WWE सुपरस्टार

1.शार्लेट फ्लेयर (साल 2016)- 113 दिन

2. साशा बैंक्स (2016)- 26 दिन

3. शार्लेट फ्लेयर (2016)- 43 दिन

4. साशा बैंक्स (2016)- 27 दिन

5. शार्लेट फ्लेयर (2016)- 29 दिन

6. साशा बैंक्स (2016)- 19 दिन

7. शार्लेट फ्लेयर (2016-17)- 57 दिन

8. बेली (2017)- 75 दिन

9. एलेक्सा ब्लिस (2017)- 111 दिन

10. साशा बैंक्स (2017)- 8 दिन

11. एलेक्सा ब्लिस (2017-18)- 222 दिन

12. नाया जैक्स (2018)- 70 दिन

13. एलेक्सा ब्लिस (2018)- 63 दिन

14. रोंडा राउज़ी (2018)- 223 दिन

रोंडा राउज़ी पिछले साल समरस्लैम 2018 में एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ रॉ विमेंस चैंपियनशिप जीती थीं। दरअसल इससे पहले हुए मनी इन द बैंक पीपीवी में एलेक्सा ब्लिस ने ब्रीफकेस जीता था। इस पीपीवी में रोंडा राउज़ी और नाया जैक्स के बीच टाइटल मैच चल रहा था। मिस ब्लिस ने MITB कैश-इन किया और नाया जैक्स को पिन कर नई रॉ विमेंस चैंपियन बनीं। यहीं से रोंडा राउज़ी की दुश्मनी एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ शुरु हुई थी।

अब माना जा रहा है कि रोंडा राउज़ी रैसलमेनिया 35 में अपना टाइटल गंवा सकती हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications