WWE WrestleMania 39 से लगभग बाहर हुईं Ronda Rousey, सोशल मीडिया के जरिए अपनी इंजरी और फ्यूचर पर दिया अपडेट

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोंडा राउजी ने दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार रोंडा राउजी ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Ronda Rousey: WWE सुपरस्टार रोंडा राउजी (Ronda Rousey) पिछले कुछ हफ्तों से टीवी पर नज़र नहीं आईं। इंजरी के कारण वो इस समय बाहर चल रहीं है। खैर अब रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 से पहले उन्होंने अपनी इंजरी और फ्यूचर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

WrestleMania 38 में रोंडा राउजी को शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी। WrestleMania 39 का हिस्सा शायद वो अब नहीं रहेंगी। इंजरी के कारण उन्हें बड़ा झटका लगा है।

इस महीने की शुरूआत में नटालिया और टेगन नॉक्स के साथ उनकी राइवलरी चल रही थीं। इसमें उनका साथ शेना बैज़लर ने दिया था। अचानक वो WWE टीवी से गायब हो गईं। अब उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा,

रॉकफोर्ड में मेरा एल्बो फ्रेक्चर हो गया था। ये ठीक Wrestlemania से पहले हुआ है। पहले भी एल्बो में कई बार दिक्कत हुई थी। डॉक्टर्स अब मुझे इन-रिंग एक्शन में आने के लिए मना कर रहे हैं। खैर लेडीज, वो मुझे रिंग से ज्यादा दिन तक दूर नहीं रख सकते हैं, मैं उदास नहीं हूं।

रोंडा राउजी की इन बातों से लग गया है कि वो इस बार WrestleMania 39 में नज़र नहीं आएंगी। उनकी इंजरी बहुत ही घातक है। WrestleMania 39 का आयोजन 1 और 2 अप्रैल को होगा। अब ज्यादा समय इसके आयोजन में नहीं बचा है। इतनी जल्दी किसी मैच का बिल्डअप होना भी बहुत मुश्किल है। ये खबर सुनकर राउजी के फैंस को भी झटका लगा होगा। खुद वो भी इस बात से निराश नज़र आई।

राउजी की वापसी को लेकर आगे कुछ अपडेट सामने आते रहेंगे। देखना होगा कि उनकी वापसी कब WWE रिंग में होगी। अगर वो मेनिया का हिस्सा रहतीं तो फैंस को अच्छा लगता। अब ये बहुत मुश्किल लग रहा है। अभी तक WWE रिंग में राउजी ने हमेशा अच्छा काम किया। उनका एक्शन फैंस को बहुत अच्छा लगता है। मेनिया से पहले उन्हें इंजरी आना कंपनी के लिए भी अच्छा नहीं होगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications