WWE के मौजूदा चैंपियन ने Roman Reigns की तुलना फेमस हॉलीवुड एक्टर से की, ट्राइबल चीफ में हुए बड़े बदलाव को लेकर भी दिया बयान

..
रोमन रेंस और प्रसिद्ध एक्टर क्रिश्चियन बेल
रोमन रेंस और प्रसिद्ध एक्टर क्रिश्चियन बेल

Roman Reigns: WWE मेगास्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अभी तक हॉलीवुड में पूरी तरह कदम भी नहीं रखा है और उनकी तुलना बड़े एक्टर्स से हो रही है। रोमन रेंस मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं। रोंडा राउजी ने हाल ही में ट्राइबल चीफ के बारे में बात की है।

हाल ही में हुए Extreme Rules प्रीमियम लाइव इवेंट में रोंडा राउजी का खतरनाक रूप देखने मिला था, जब उन्होंने लिव मॉर्गन को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। फिलहाल रोंडा राउजी विमेंस रोस्टर की सबसे बड़ी स्टार हैं और उनके अगले प्रतिद्वंदी के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नही आई है।

रोंडा राउजी ने रोमन रेंस की तुलना हॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर क्रिश्चियन बेल के साथ की है। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बैडेस्ट विमेन ऑन द प्लेनेट ने कहा कि रोमन रेंस की आवाज धीरे-धीरे समय के साथ भारी होती जा रही है। राउजी ने कहा कि ट्राइबल चीफ की आवाज क्रिस्टोफर नोलन की The Dark Knight ट्रायोलॉजी के एक्टर क्रिश्चियन बेल की तरह है। बेल ने बैटमैन के किरदार के लिए थोड़ी भारी आवाज का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा,

"यह बिल्कुल सही है। समय के साथ रोमन रेंस की आवाज भारी होती जा रही है। इसे क्रैटोज़ की तरह कह सकते हैं। मुझे लगता है कि हेड ऑफ द टेबल की आवाज बहुत हद तक Dark Knight के क्रिश्चियन बेल की तरह है।"
youtube-cover

रोंडा राउजी के ये विचार बहुत ही रोचक हैं। फिलहाल रेंस कंपनी के सबसे बड़े हील हैं लेकिन पहले वो बिल्कुल ही अलग थे। भले ही फैंस उन्हें पहले भी पसंद नहीं करते थे लेकिन रेंस ही कंपनी के सबसे बड़े फेस थे।

मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस दिख चुके हैं मूवी में

2018 में रोमन रेंस ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को ल्यूकीमिया के कारण छोड़ा था। हालांकि, कुछ महीने बाद रेंस ने अपनी बीमारी को हराकर जबरदस्त वापसी की थी। इस ब्रेक के दौरान रोमन ने Fast and Furious: Hobbs and Shaw मूवी में छोटा किरदार निभाया था। इस मूवी में उनके कजिन दिग्गज रॉक भी शामिल थे।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।