Ronda Rousey: पिछले साल WWE में रोंडा राउजी (Ronda Rousey) और लिव मॉर्गन (Liv Morgan) की राइवलरी रही थी। राउजी ने अब इस स्टोरी को कमजोर बनाने के लिए क्रिएटिव टीम के ऊपर गुस्सा निकाला है। पिछले साल लिव मॉर्गन ने विमेंस Money in the Bank लैडर मैच जीता था। उन्होंने इसे रोंडा राउजी के ऊपर कैश-इन कर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप हासिल की थी। SummerSlam 2022 में भी लिव ने रोंडा को हराया था। इसके बाद Extreme Rules में राउजी ने लिव को हराकर टाइटल वापस ले लिया था। Ronda On The Road को हाल ही में इंस्टाग्राम पर रोंंडा राउजी ने प्रमोट किया। उन्होंने लिव मॉर्गन को टैग किया और बताया कि उनकी फ्यूड कितनी खराब रही। साथ ही उन्होंने दावा किया कि विमेंस की स्टोरीलाइन में ज्यादा प्रयास नहीं किया गया। View this post on Instagram Instagram Postरोंडा राउजी को पिछले साल दिसंबर के अंत में बड़ा झटका लगा था। शार्लेट फ्लेयर ने वापसी कर उन्हें SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी थी। इस मैच में राउजी को हार का सामना करना पड़ा था। ये मैच ज्यादा लंबा नहीं चला था। WWE WrestleMania 39 में रोडा राउजी का होगा बड़ा मैच WrestleMania 39 में भी राउजी एक्शन में नज़र आएंगी। इस शो में विमेंस फैटल 4 वे टैग टीम मैच देखने को मिलेगा। अभी तक तीन टीमों का नाम सामने आ गया है। नटालिया और शॉट्ज़ी, रोंडा राउजी और शेना बैज़लर, लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ इस मुकाबले में हिस्सा लेंगी। अब जल्द ही चौथी टीम का ऐलान भी हो जाएगा। राउजी और बैज़लर इस समय साथ में मिलकर अच्छा काम कर रही हैं। आगे आने वाले समय में राउजी को सिंगल्स पुश दिया जा सकता है। मेनिया के बाद राउजी किसी बड़ी राइवलरी में नज़र आ सकती हैं। फैंस भी चाहते हैं कि उन्हें कोई अच्छी स्टोरीलाइन मिलनी चाहिए। राउजी का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम हैं। अब देखना होगा कि बैज़लर और राउजी मेनिया में कैसा प्रदर्शन करेंगी।𝐀𝐋𝐄𝐗𝐀 𝐁𝐋𝐈𝐒𝐒 💫@Alexabliss_ss1Ronda Rousey & Shayna Baszler emerge to size up their competition83WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।