WWE Extreme Rules में चैंपियनशिप जीतने के बाद Ronda Rousey ने फैंस का बनाया भद्दा मजाक, सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE दिग्गज रोंडा राउजी का बड़ा बयान
WWE दिग्गज रोंडा राउजी का बड़ा बयान

Ronda Rousey: WWE Extreme Rules 2022 में एक चौंकाने वाली चीज़ देखने को मिली थी। इस इवेंट में लिव मॉर्गन (Liv Morgan) और रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के बीच स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। राउजी ने मॉर्गन को हराकर ये चैंपियनशिप जीत ली। फैंस इस बात से खुश नज़र नहीं आए और राउजी को जमकर बू किया। अब राउजी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को लताड़ लगाई है।

WWE SmackDown विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी ने कही बड़ी बात

राउजी और मॉर्गन के बीच शानदार सिंगल्स मैच देखने को मिला था। दोनों ने जीतने की इस मैच में भरपूर कोशिश की थी। टाइटल में बदलाव होगा ये किसी ने सोचा नहीं था। अंत में बाजी राउजी ने मारी। राउजी ने मॉर्गन का शानदार चैंपियनशिप रन खत्म कर दिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद राउजी ने फैंस का मजाक उड़ाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा,

घर जाओ और इस चीज़ को लेकर रोना, नेकबीयर्ड।

जुलाई में हुए Money in the Bank इवेंट में ही राउजी को मॉर्गन ने हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। मॉर्गन ने राउजी के ऊपर MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया था। अब देखना होगा कि मॉर्गन और राउजी की राइवलरी आगे जारी रहेगी या नहींं। वैसे दोनों की राइवलरी बहुत लंबी रही थी। इस लिहाज से देखा जाए तो अब दोनों के लिए कुछ अलग प्लान किया होगा। अगर ऐसा होगा तो फिर देखने वाली बात होगी कि राउजी का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा।

चैंपियन के रूप में लिव मॉर्गन ने भी अच्छा काम किया। कुछ अच्छे मैच उन्होंने दिए और अपने प्रतिद्वंदियों को शानदार अंदाज में धराशाई किया। WWE ने इस बार उनके ऊपर भरोसा नहीं जताया। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लिव मॉर्गन अब हील टर्न ले सकती हैं। राउजी को फैंस Extreme Rules 2022 में बू कर रहे थे। उनके चैंपियन बनने से कोई खुश नज़र नहीं आया। अब इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में आगे कहानी पता लगेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment