Ronda Rousey: WWE SmackDown सुपरस्टार रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के साथ हाल ही में एक लाइव इवेंट में मजेदार घटना हुई। रोंडा राउजी ने एक फैन का फोन छीन लिया था। हालांकि राउजी ने ये मजाक किया था। अब राउजी ने इस घटना पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। समरस्लैम (SummerSlam) 2022 में राउजी और लिव मॉर्गन के बीच मुकाबला हुआ था। इस मैच में राउजी ने रेफरी के ऊपर भी हमला कर दिया था। इसके बाद राउजी के ऊपर जुर्माना लगाकर सस्पेंड कर दिया गया था।WWE दिग्गज रोंडा राउजी ने सोशल मीडिया पर फैन को दिया शानदार जवाबब्लू ब्रांड के पिछले एपिसोड में लिव मॉर्गन और शायना बैजलर के बीच Clash at the Castle इवेंट के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ था। राउजी ने इस सैगमेंट में आकर बवाल मचाया था। ऐसा लग रहा है कि वो अब रूकने वाली नहीं है।अटलांटिक सिटी में हाल ही में लाइव इवेंट हुआ था। एक फैन ने राउजी का वीडियो इसके बाद शेयर किया। ये फैन राउजी के साथ सेल्फी ले रहा था। राउजी ने इस दौरान उनका फोन ही ले लिया। राउजी ने इसके बाद दूसरे फैन के साथ तस्वीर ली। राउजी ने अब ट्विटर पर तीन इमोजी बनाकर इसका जवाब दिया। उन्हें इस घटना पर बहुत हंसी आईं।Ronda Rousey@RondaRouseyMwahahahhaaha twitter.com/rondarouseyszn…Austin@rondarouseysznSHE DID TAKE SOMEONES PHONE AGAIN!!! LMAOOOOO1925111SHE DID TAKE SOMEONES PHONE AGAIN!!! LMAOOOOO https://t.co/jcHYd6d7RxMwahahahhaaha 😈😈😈 twitter.com/rondarouseyszn…राउजी का ये मजाकिया अंदाज शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। SummerSlam 2022 में हार के बाद राउजी ने लिव मॉर्गन पर अटैक कर हील टर्न लिया था। राउजी को फैंस एक हील के रूप में ज्यादा पसंद करते हैं। आजतक हील के रूप में राउजी ने अच्छा काम भी किया है। इस समय ब्लू ब्रांड में भी राउजी शानदार काम कर रही हैं। अब उनका अगला कदम क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। शायद शायना बैजलर और लिव मॉर्गन के बीच होने वाले मुकाबले में वो भी शामिल हो सकती हैं। ऐसा होगा तो फिर WWE के अगले इवेंट में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।