WWE SmackDown में हुए खतरनाक अटैक के बाद Ronda Rousey ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, ट्वीट करते हुए दिया बड़ा बयान

WWE SmackDown में शार्लेट फ्लेयर ने रोंडा राउजी पर बुरी तरह हमला किया था
WWE SmackDown में शार्लेट फ्लेयर ने रोंडा राउजी पर बुरी तरह हमला किया था

WWE SmackDown के अंतिम एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) और रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के बीच जबरदस्त तरीके से ब्रॉल देखने को मिला था। इस दौरान फ्लेयर ने पूर्व UFC सुपरस्टार की बुरी हालत कर दी थी। स्मैकडाउन (SmackDown) के बाद अब रोंडा राउजी ने उस हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया कि उन्हें इससे कुछ फर्क नहीं पड़ा।

Ad

WWE सुपरस्टार रोंडा राउजी की SmackDown के एपिसोड के बाद आई बड़ी प्रतिक्रिया

Ad

SmackDown के एपिसोड के अंत में शार्लेट फ्लेयर ने प्रोमो कट किया था। इस दौरान उन्होंने रोंडा राउजी की बेइज्जती की थी और उन्हें रिंग में लड़ने के लिए बुलाया था। रोंडा ने काफी गुस्से में एंट्री की थी और इसी कारण लग रहा था की वो फ्लेयर की बुरी हालत कर देंगी। हालांकि, सैगमेंट ने SmackDown विमेंस चैंपियन का पलड़ा भारी रहा।

उन्होंने राउजी पर बुरी तरह हमला किया और फिर उन्हें कमेंट्री टेबल पर पावरबॉम्ब लगा दिया। लगातार दूसरे हफ्ते फ्लेयर ने रोंडा की बुरी हालत की है। रोंडा राउजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर हुए हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फ्लेयर का यह हमला उनके लिए कुछ नहीं है। उन्होंने अपने ट्वीट में यह कहा,

आप मुझे जिस तरह का दर्द पहुंचाने के बाद बात करते हो, यह मेरे नाश्ते में खाने के बराबर भी नहीं है। यह वो पेस्ट्री है जिसे मैं नाश्ते के पहले अपनी कॉफी के साथ खाती हूँ क्योंकि मैं मेरी मोचा लाटे को खाली पेट नहीं पीना चाहती हूँ।

यह रहा रोंडा राउजी का ट्वीट:

Ad

शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी के बीच WrestleMania 38 की नाईट 1 के मेन इवेंट में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। WWE अपने मेन इवेंट को जबरदस्त बनाना चाहेगा और इसी कारण लगातार इस टाइटल मैच को हाइप किया जा रहा है।

पिछले हफ्ते बैकस्टेज सैगमेंट में शार्लेट फ्लेयर ने रोंडा राउजी की बुरी हालत कर दी थी और अब एक बार फिर फ्लेयर का पलड़ा भारी रहा है। इस हफ्ते भी SmackDown विमेंस चैंपियन का दबदबा रहहै। अब पूर्व UFC स्टार WrestleMania में बदला लेने की कोशिश करेंगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications