WWE दिग्गज रोंडा राउजी के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया

WWE दिग्गज रोंडा राउजी को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE दिग्गज रोंडा राउजी को लेकर बड़ी खबर सामने आई

WWE दिग्गज रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रोंडा राउजी को अभी इस बात का पता नही है कि वो WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में है या नहीं। रेसलमेनिया (WrestleMania) 35 में अंतिम बार WWE रिंग में रोंडा राउजी नजर आई थीं। बैकी लिंच (Becky Lynch) और शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के साथ मेन इवेंट में रोंडा राउजी का मैच हुआ था।

WWE रिंग में WrestleMania 35 के बाद रोंडा राउजी नजर नहीं आईं

WrestleMania 35 के बाद रोंडा राउजी को काफी लंबा समय WWE रिंग में ना आए हुए हो गया। वो अपने परिवार के साथ इस समय टाइम बिता रही हैं। सितंबर में इस साल रोंडा राउजी ने अपने बच्चे को जन्म दिया था। फेसबुक पर लाइव गेमिंग स्ट्रीम के दौरान रोंडा राउजी से उनके WWE कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सवाल पूछा गया था। रोंडा राउजी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता वो WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर अभी है। राउजी ने कहा कि ये सवाल वकील से पूछना चाहिए। पोस्ट रेसलिंग ने अपनी रिपोर्ट में इस खबर के बारे में बताया।

रोंडा राउजी का MMA में बहुत अच्छा करियर रहा। इसके बाद WWE रिंग में भी रोंडा राउजी ने कदम रखा और सफलता पाई। WWE में रोंडा राउजी की वापसी को लेकर अभी तक कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया। राउजी ने भी कुछ समय पहले कहा था कि वो वापसी जरूर करेंगी। WWE ने जरूर रोंडा राउजी के लिए बड़ा प्लान तैयार किया होगा। कुछ समय तक शायद वो रिंग में नजर नहीं आएंगी लेकिन अगले साल के अंत में जरूर वो रिंग में आ सकती हैं। फैंस WWE रिंग में राउजी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

WrestleMania 35 में राउजी ने बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर के साथ इतिहास रचा था। हालांकि राउजी अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप हार गई थीं। ट्रिपल एच ने कुछ समय पहले राउजी की वापसी को लेकर बयान दिया था। ट्रिपल एच ने कहा था कि राउजी अभी भी WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में है। खैर इस बार बड़ा अपडेट राउजी को लेकर सामने आया। अगले साल शायद रिंग में राउजी की एंट्री होगी तो बहुत मजा फैंस को आएगा।