WWE के बड़े इवेंट में Ronda Rousey ने की अजीबोगरीब हरकत, फैन द्वारा लाए गए पोस्टर को फाड़कर दो टुकड़े किए

Pankaj
WWE लाइव इवेंट में हुआ शानदार मुकाबला
WWE लाइव इवेंट में हुआ शानदार मुकाबला

Ronda Rousey: WWE सुपरस्टार रोंडा राउजी (Ronda Rousey) और लिव मॉर्गन (Liv Morgan) के बीच राइवलरी अभी भी जारी हैं। WWE के हालिया लाइव इवेंट में दोनों के बीच फिर से पंगा देखने को मिला। दोनों के बीच यहां मैच देखने को मिला। मैच के बाद राउजी ने एक फैन का साइनबोर्ड भी फाड़ दिया। ये साइनबोर्ड मॉर्गन से जुड़ा हुआ था।

Ad

WWE Extreme Rules 2022 में राउजी और मॉर्गन के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला था। दोनों के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में राउजी ने जीत हासिल कर मॉर्गन का चैंपियनशिप रन खत्म किया।

WWE SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए रोंडा राउजी और लिव मॉर्गन के बीच हुआ मैच

WWE का लाइव इवेंट इस बार डेटन, ओहायो में हुआ था। राउजी और लिव मॉर्गन के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। इस मैच में राउजी ने जीत हासिल कर अपनी चैंपियनशिप रिटेन की। इसके बाद राउजी ने जो हरकत की वो शायद किसी को पसंद नहीं आई होगी। फ्रंट लाइन पर बैठे एक फैन के पास "Watch Me" लिखा हुआ साइनबोर्ड था। ये मॉर्गन का तकिया कलाम है। राउजी ने फैन से ये साइनबोर्ड लिया और उसके दो टुकड़े कर दिए।

Ad

ब्लू ब्रांड में इस समय लिव मॉर्गन की राइवलरी सोन्या डेविल के साथ चल रहीं है। दोनों के बीच पिछले हफ्ते सिंगल मुकाबला भी हुआ था। डबल काउंट आउट पर ये मैच खत्म हुआ था। हालांकि सोन्या डेविल की हालत मॉर्गन ने खराब कर दी थी। लिव का गिमिक इस समय कुछ अलग लग रहा है। आने वाले समय में वो ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कुछ अलग अंदाज में नज़र आएंगी।

राउजी का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा ये देखने वाली बात होगी। Extreme Rules 2022 में जब राउजी चैंपियन बनी थीं तब उन्हें फैंस का निगेटिव रिएक्शन मिला था। फैंस नहीं चाहते थे कि वो चैंपियन बने। WWE ने शायद अंतिम समय में अपने प्लान पर बदलाव कर दिया था। अब देखना होगा कि आगे उनके लिए क्या प्लान होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications