WWE WrestleMania 38 के लिए दिग्गज रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के प्रतिद्वंदी का नाम सामने आ गया। इस मेगा इवेंट में रोंडा राउजी का मुकाबला स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के साथ होगा। ब्लू ब्रांड के इस हफ्ते के एपिसोड में ये बात क्लियर हो गई। WWE ने भी इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। अब फैंस को इस मैच में काफी मजा आएगा। WWE WrestleMania@WrestleManiaIt's OFFICIAL! @RondaRousey will challenge @MsCharlotteWWE at #WrestleMania! ms.spr.ly/6010w6Inn8:40 AM · Feb 5, 20223543721It's OFFICIAL! @RondaRousey will challenge @MsCharlotteWWE at #WrestleMania! ms.spr.ly/6010w6Inn https://t.co/juEphpvDh9WWE SmackDown के मेन इवेंट में इस बार फैंस को आया मजादरअसल राउजी ने कुछ दिन पहले वापसी कर विमेंस रंबल मैच जीता था। इसके बाद इस हफ्ते रेड ब्रांड में भी उनकी एंट्री हुई थी। बैकी लिंच के साथ उनका सैगमेंट हुआ था। राउजी ने कहा था कि वो ब्लू ब्रांड में अपने प्रतिद्वंदी का ऐलान करेंगी। वैसे सभी को लगा था कि बैकी लिंच के साथ ही उनका मुकाबला होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के मेन इवेंट में 13 बार की वर्ल्ड चैंपियन शार्लेट फ्लेयर ने एंट्री की। इस दौरान WWE ऑफिशियल सोन्या डेविल भी मौजूद थी। सोन्या डेविल ने बताया कि रोंडा राउजी ने अपने प्रतिद्वंदी के तौर पर बैकी लिंच को चुन लिया। शार्लेट फ्लेयर ने अपने प्रतिद्वंदी के तौर पर WrestleMania 38 में सुपरस्टार साशा बैंक्स को चुना। इसके बाद रोंडा राउजी ने शानदार एंट्री की। फैंस ने उन्हें बहुत चीयर किया। रोंडा राउजी ने सभी को चौंकाते हुए शार्लेट फ्लेयर को WrestleMania 38 में मैच के लिए चैलेंज कर दिया। शार्लेट फ्लेयर ने इसके बाद कहा कि चैंपियनशिप उनकी बेबी है और ये रोंडा राउजी की बेबी से बेहतर है। ये बात सुनकर राउजी को काफी गुस्सा आ गया। इस दौरान सोन्या डेविल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। राउजी ने सोन्या डेविल के ऊपर ही अटैक कर दिया और उन्हें आर्मबार दे दिया। इस दौरान फ्लेयर ने अपने आप को बचा लिया था।खैर फ्लेयर और राउजी के बीच WrestleMania 38 में शानदार मुकाबला होगा। अभी इस राइवलरी में काफी कुछ देखने को मिलेगा। सोन्या डेविल भी अब कोई बडा़ निर्णय ले सकती हैं। देखना होगा कि WWE द्वारा इस राइवलरी को आगे किस अंदाज में बिल्ड किया जाएगा।WWE@WWE"You are just one of many I owe an beating to."#SmackDown @RondaRousey @MsCharlotteWWE8:27 AM · Feb 5, 20221604304"You are just one of many I owe an 😮😮😮 beating to."#SmackDown @RondaRousey @MsCharlotteWWE https://t.co/wCb05I1aZP