WWE में दिग्गज नटालिया (Natalya) ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली। नटालिया अब विमेंस डिवीजन में सबसे ज्यादा पीपीवी में हिस्सा लेने वाली पहली सुपरस्टार बन गई हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा मैचों में भी नटालिया ने हिस्सा लिया है। विमेंस डिवीजन में ये कारनामा कोई नहीं कर पाया है। नटालिया और WWE दिग्गज रोंडा राउजी (Ronda Rousey) बहुत अच्छे दोस्त हैं। नटालिया की इस उपलब्धि पर रोंड राउजी ने भी उन्हें संदेश दिया।WWE दिग्गज रोंडा राउजी ने नटालिया को भेजा संदेशनटालिया ने भी इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इस दौरान द रॉक, स्टीव ऑस्टिन और जॉन सीना का नाम भी उन्होंने लिया था। रोंडा राउजी ने नटालिया को ट्विटर के जरिए बधाई दी लेकिन यहां उन्होंने एक खास बात भी लिख दी। रोंडा राउजी ने नटालिया से कहा कि वो उनका कॉल इग्नोर करना बंद कर दें। नटालिया से इस चीज़ का रोंडा राउजी ने अनुरोध किया। Ronda Rousey@RondaRouseyCongrats @NatbyNature !! Please stop ignoring my calls😩 twitter.com/natbynature/st…Nattie@NatbyNatureI am Natalya’s assistant, and she asked me to release this before #Smackdown, as she wants to be celebrated, but is too big of a deal now to post it herself. It is my honor to honor her. Happy Holidays!🎄6:16 AM · Dec 25, 202172453I am Natalya’s assistant, and she asked me to release this before #Smackdown, as she wants to be celebrated, but is too big of a deal now to post it herself. It is my honor to honor her. Happy Holidays!🎄 https://t.co/Mng7HkIUfaCongrats @NatbyNature !! Please stop ignoring my calls😩 twitter.com/natbynature/st…रोंडा राउजी ने साल 2018 में WWE में डेब्यू किया था। Royal Rumble में उन्होंने सरप्राइज एंट्री की थी। WrestleMania 34 में इसके बाद रोंडा राउजी का बहुत बड़ा मैच हुआ था। राउजी ने कर्ट एंगल के साथ मिलकर ट्रिपल एच और स्टैैफनी मैकमैहन का सामना किया था। कर्ट एंगल और राउजी की इस मैच में जीत हुई थी। SummerSlam 2018 में इसके बाद एलेक्सा ब्लिस को हराकर रोंडा राउजी ने Raw विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। WrestleMania 35 तक रोंडा राउजी के पास ये चैंपियनशिप रही थी। यहां बैकी लिंच ने ट्रिपल थ्रेट मैच में उन्हें हराया था। WrestleMania 35 में हार के बाद से अभी तक WWE में रोंडा राउजी नजर नहीं आईं। राउजी ने अपने WWE रन में नटालिया के साथ भी काम किया। कई बार ये दोनों साथ में नजर आए थे। रोंडा राउजी का WWE रिंग में सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन ने कुछ समय पहले कहा था कि रोंडा राउजी का WWE रिंग में हमेशा स्वागत रहेगा। अब शायद अगले साल ही WWE रिंग में राउजी की एंट्री हो सकती है।