WrestleMania 38 से पहले WWE दिग्गज Ronda Rousey के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट, कई शोज में लेंगी हिस्सा

WWE सुपरस्टार रोंडा राउजी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया
WWE सुपरस्टार रोंडा राउजी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

Road टू WrestleMania के दौरान WWE सुपरस्टार रोंडा राउजी (Ronda Rousey) का शेड्यूल बहुत तगड़ा रहेगा। 5 मार्च को MSG में होने वाले शानदार शो में भी राउजी नजर आएंगी। फेसबुक पर लाइव गेमिंग स्ट्रीम के दौरान रोंडा राउजी ने अपने शेड्यूल को लेकर जानकारी दी। पिछले महीने विमेंस रंबल मैच में रोंडा राउजी ने सरप्राइज एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने ये रंबल मैच अपने नाम भी किया।

Ad

WWE दिग्गज रोंडा राउजी ने अपने शेड्यूल को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

WrestleMania 38 में रोंडा राउजी का मुकाबला SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए शार्लेट फ्लेयर के साथ होगा। WWE ने इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। MSG में होने वाले शो में भी राउजी एक्शन में नजर आएंगी। साशा बैंक्स और रोंडा राउजी का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर और नटालिया के साथ होगा। रोंडा राउजी ने अपने शेड्यूल पर जानकारी देते हुए कहा,

इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में मेरा काम होगा। इसके बाद दो लाइव शोज होंगे। मेरे इसके बाद तीन शो लगातार होंगे। मेरा मैच ब्लू ब्रांड में नहीं होगा लेकिन इसके बाद दो शोज में मेरे मैच होंगे। MSG में मैच के बाद भी अगले दो हफ्ते मेरे मैच होंगे। लगातार इसके बाद मैं एक्शन में नजर आऊंगी। लगातार ट्रेवल करना भी बड़ी बात होगी लेकिन इसके बाद भी मैं सभी जगह मौजूद रहूंगी।

WrestleMania 38 से पहले रोंडा राउजी काफी बिजी रहेंगी। लाइव शोज में भी उनका जलवा देखने को मिलेगा। लगातार शोज में वो मौजूद रहेंगी। फैंस को काफी मजा उनका एक्शन देखकर आएगा। शार्लेट फ्लेयर के साथ भी उनकी राइवलरी तगड़ी होगी। फ्लेयर के साथ चल रही राइवलरी में कुछ नया भी फैंस को देेखने को मिल सकता है।

Elimination Chamber 2022 में कुछ दिन पहले रोंडा राउजी और नेओमी का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर और सोन्या डेविल के साथ हुआ था। राउजी और नेओमी ने इस मैच में जीत हासिल की थी। राउजी और फ्लेयर की राइवलरी में सोन्या डेविल और नेओमी का भी रोल तगड़ा रहेगा। अब देखना होगा कि WWE द्वारा राउजी और फ्लेयर की राइवलरी को किस अंदाज में बिल्ड किया जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications