WrestleMania 38 से पहले WWE दिग्गज Ronda Rousey ने अपनी इंजरी का किया खुलासा, चैंपियनशिप मैच अधर में लटका?

WWE दिग्गज रोंडा राउजी ने दिया बहुत बडा़ बयान
WWE दिग्गज रोंडा राउजी ने दिया बहुत बडा़ बयान

WWE सुपरस्टार रोंडा राउजी (Ronda Rousey) को लेकर फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। रोंडा राउजी ने खुलासा किया कि वो इंजरी से जूझ रहीं है। हालांकि ये इंजरी ज्यादा सीरियस नहीं है। शायद ये खबर सुनकर फैंस को जरूर झटका लगेगा। रोड टू WrestleMania के दौरान रोंडा राउजी के साथ ये होना सभी के लिए नुकसानदायक होगा।

Ad

WWE WrestleMania में रोंडा राउजी का मुकाबला SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर के साथ होगा

जनवरी में हुए विमेंस रंबल मैच में रोंडा राउजी ने सरप्राइज एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने विमेंस रंबल मैच भी जीता। WrestleMania प्रतिद्वंदी के रूप में इसके बाद शार्लेट फ्लेयर को रोंडा राउजी ने चुना। WrestleMania 38 में रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच होगा। WWE द्वारा अभी तक इस राइवलरी को खास अंदाज में बिल्ड किया गया है। देखा जाए तो रोंडा राउजी के ऊपर शार्लेट फ्लेयर काफी भारी पड़ीं है।

फेसबुक गेमिंग स्ट्रीम पर रोंडा राउजी ने बड़ा खुलासा किया। रोंडा राउजी के मुंह में इंजरी आ गई। राउजी ने कहा कि वो अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं। उन्होंने बताया,

मेरे जबड़े और होंठ पर ज्यादा दिक्कत हो रही है। मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही हूं। अगर मेरी आवाज खराब आ रही तो इसके लिए माफी मांगती हूं। पिछले कुछ दिन मेरे लिए काफी खराब गए। WrestleMania तक जरूर में फिट हो जाऊंगी।

पिछले दो हफ्ते रोंडा राउजी के लिए अच्छे नहीं रहे। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में पहले पार्किग में रोंडा राउजी के ऊपर फ्लेयर ने खतरनाक अटैक किया था। पिछले हफ्ते भी रिंगसाइड में फ्लेयर का गुस्सा देखने को मिला था। फ्लेयर ने राउजी को कमेंट्री टेबल पर पटक दिया था। इस दौरान उनके मुंह से खून भी निकल रहा था। शायद इस वजह से ही राउजी को दिक्कत हुई। एक अच्छी बात राउजी ने कही कि वो WrestleMania तक फिट हो जाएंगी। ये खबर सुनकर जरूर फैंस को राहत मिलेगी। अगर राउजी को ज्यादा इंजरी आ गई तो फिर WWE को नुकसान होगा। शायद राउजी फिर WrestleMania 38 में भी नजर नहीं आएंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications