Royal Rumble 2023 से पहले Ronda Rousey को लगा बड़ा झटका, WWE के बड़े शो से हुई छुट्टी

Pankaj
WWE दिग्गज रोंडा राउजी को लेकर बड़ी खबर
WWE दिग्गज रोंडा राउजी को लेकर बड़ी खबर

Ronda Rousey: WWE Raw का 23 जनवरी को होने वाला एपिसोड शानदार रहेगा। रॉ (Raw) की 30वीं सालगिरह इस दिन होगी। ये एक ऐतिहासिक शो कंपनी के लिए होगा। WWE इस शो को हिट बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है। कुछ बड़े सुपरस्टार्स भी यहां नज़र आएंगे। रोंडा राउजी (Ronda Rousey) को भी इस शो के लिए एडवर्टाइज किया गया था। खैर अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि वो इस शो में मौजूद नहीं रहेंगी।

Ad

WWE सुपरस्टार Ronda Rousey को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Royal Rumble 2023 का आयोजन 28 जनवरी को होगा। इससे पहले रेड ब्रांड का अंतिम एपिसोड 23 जनवरी को होगा। इस लिहाज से भी ये शो अहम रहेगा। इस शो में कुछ बड़े सुपरस्टार्स नज़र आएंगे। रोमन रेंस, बैकी लिंच, बॉबी लैश्ले और सैथ रॉलिंस को इस शो के लिए एडवर्टाइज किया गया हैं।

रोंडा राउजी को भी पहले इस शो के लिए एडवर्टाइज किया गया था। WWE.com में अब देखने से पता चल रहा है कि उन्हें एडवर्टाइज नहीं किया जा रहा है। इसका मतलब साफ है कि वो इस शो में नज़र नहीं आएंगी।

Ad

रोंडा राउजी के लिए पिछला साल शानदार रहा था। हालांकि साल का अंत कुछ अच्छा नहीं हुआ। 30 दिसंबर को हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर ने वापसी की थी। उन्होंने राउजी को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी। राउजी को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

Ad

राउजी के लिए WWE का अगला प्लान क्या होगा ये किसी को नहीं पता। ऐसा लगा था कि उनकी राइवलरी शार्लेट फ्लेयर के साथ जारी रहेगी लेकिन अभी तक ये सब देखने को नहीं मिला। Royal Rumble 2023 में WWE ने उनके लिए कुछ ना कुछ बड़ा प्लान जरूर तैयार किया होगा। अब इस बड़े इवेंट के आयोजन में ज्यादा समय नहीं बचा है। पिछला साल राउजी के लिए अच्छा रहा था तो इस साल भी कुछ ऐसा ही होगा। उम्मीद के मुताबिक WWE द्वारा आने वाले समय में उन्हें एक बार फिर बड़ा पुश दिया जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications