Royal Rumble 2019 में ब्रॉक लैसनर ने तोड़ी एक ओर बड़े रैसलर की स्‍ट्रीक

Enter caption

इस रविवार (भारत में सोमवार) हमें WWE का पे-पर-व्यू रॉयल रंबल देखने को मिला, जो काफी अच्छा रहा। रॉयल रंबल में 30 मेंस रॉयल रंबल मुकाबले में सैथ रॉलिंस की जीत हुई, जबकि 30 विमेंस रंबल मुकाबले में बैकी लिंच ने जीत दर्ज की। इसके अलावा एक अन्य मुकाबला जिसने सभी दर्शकों का ध्यान खींचा, वह यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर और फिन बैलर के बीच हुआ।

Ad

दोनों ही रैसलरों ने रिंग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में फिन बैलर की हार के साथ ब्रॉक लैसनर ने अपनी चैंपियनशिप सफलतापूर्वक रिटेन की। ब्रॉक लैसनर ने जीत के साथ ही फिन बैलर की एक बड़ी स्ट्रीक का अंत कर दिया, आइए जान लेते हैं वह स्ट्रीक क्या थी ?

ब्रॉक लैसनर ने तोड़ी फिन बैलर की स्ट्रीक

रॉयल रंबल 2019 में ब्रॉक लैसनर से मिली हार के पहले फिन बैलर कभी भी पे-पर-व्यू में सिंगल्‍स मैच नहीं हारे थे। लेकिन ब्रॉक लैसनर ने उन्हें हराकर एक बार फिर किसी रैसलर द्वारा बनाई गई स्ट्रीक तोड़ दी। मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद समरस्लैम 2016 में फिन बैलर ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए सैथ राॅलिंस को हराया था। किंतु दुर्भाग्यवश उन्हें चोट लगने के कारण अपनी चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी।

इसके बाद जब उन्होंने WWE में अपनी वापसी की। उसके बाद समरस्लैम 2017 एवं नो मर्सी 2017 में सिंगल्स मुकाबले में फिन बैलर ने ब्रे वायट को हराया। 2017 में हुए TLC पे-पर-व्‍यू में फिन बैलर ने एजे स्टाइल को धमाकेदार मुकाबले में मात दी। एक्सट्रीम रूल्स 2018 और समरस्लैम 2018 में फिन बैलर ने सिंगल्स मुकाबले में बैरन कॉर्बिन को हराया था। लेकिन ब्रॉक लैसनर ने रॉयल रंबल 2019 में उन्हें हराकर फिन बैलर की 2 साल से अधिक समय से चल रही इस स्ट्रीक को तोड़ दिया।

फिन बैलर पहले रैसलर नहीं है, जिनकी स्ट्रीक ब्रॉक लैसनर ने तोड़ी है। फिन बैलर से पहले ब्रॉक लैसनर ने द अंडरटेकर की रैसलमेनिया स्ट्रीक तोड़ी थी। ब्रॉक लैसनर ने रैसलमेनिया 30 में अंडरटेकर को हराकर रैसलमेनिया में अंडरटेकर की न हारने वाली स्ट्रीक को 21-1 कर दिया था। बहरहाल ब्रॉक लैसनर ने अपनी चैंपियनशिप बचा ली है और अब हमें रैसलमेनिया 35 में उनका मुकाबला सैथ रॉलिंस से देखने को मिल सकता है।

youtube-cover

Get WWE News in Hindi Here

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications