रॉयल रंबल 2020 का दूसरा मैच विमेंस रॉयल रंबल मैच हुआ। इस मैच का इंतजार सभी को था। क्योंकि इस मैच के लिए ज्यादा सुपरस्टार्स के नाम सामने नहीं आए थे। विमेंस रॉयल रंबल में सबसे पहली एंट्री एलेक्सा ब्लिस ने की। छह रेसलर के आने के बाद पहला एलिमिनेशन देखने को मिला। लिव मॉर्गन ने आकर लाना को बाहर का रास्ता दिखाया। इन दोनों के बीच स्टोरीलाइन भी चल रही है। लाना ने भी लिव को रिंग के बाहर धोखे से फेंककर एलिमिनेट कर दिया। इस मैच में दूसरे नंबर पर दिग्गज माइटी मौली आई थी। इस दौरान मैंडी रोज को एलिमिनेट होने से ओटिस ने बचाया। ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble रिजल्ट्स - 26 जनवरी, 2020सोन्या डेविल और मैंडी रोज साथ में इस मैच दिखाई दे रही है तो एलेक्सा और निकी साथ नजर आ रहीं है। एलेक्सा ब्लिस पहले नंबर पर आई और काफी देर तक इस मैच में रही हैं। टैमिना ने भी इस मैच में वापसी की। लेकिन बियंका ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। बियंका ब्लेयर ने काफी धमाल बचाया है। कई सुपरस्टार्स को उन्होंने बाहर का रास्ता दिखाया। नेओमी ने भी यहां पर शानदार वापसी की। बैैथ फिनिक्स ने भी वापसी की और शार्लेट पर हमला किया। आठ सुपरस्टार्स को एलिमिनेट करने वाली बियंका को शार्लेट ने एलिमिनेट किया। नेओमी ने हमेशा के अंदाज में रिंग के बाहर एलिमिनेट होने से बच गई। वो बेैरीकेट में कूद गई और फिर अनाउंस टेबल से स्टील स्टेप में कूद गई। सैंटिना मरेला ने भी इस मैच में वापसी की। लेकिन वो डर के मारे खुद ही एलिमिनेट हो गई। इस मैच के सबसे अंत में शायना बैजलर ने एंट्री की। आते ही उन्होंने शार्लेट के ऊपर हमला किया। आते ही शायना ने आठ सुपरस्टार्स को एलिमिनेट कर दिया। अंत में बैथ ने धोखा देकर नटालिया को बाहर कर दिया। रिंग में बैथ, शार्लेट और शायना बचीं हुई है। बैथ को शायना ने एलिमिनेट कर दिया। और अंत में शार्लेट ने शानदार अंदाज में शायना बैजलर को बाहर कर दिया। NEXT STOP: @WrestleMania.Congratulations, @MsCharlotteWWE!!! #RoyalRumble #WomensRumble pic.twitter.com/v0LIJQSvjH— WWE (@WWE) January 27, 2020HOW COULD YOU, @TheBethPhoenix?! #RoyalRumble #WomensRumble pic.twitter.com/me38L5NiWW— WWE Universe (@WWEUniverse) January 27, 2020And the final entrant in the #WomensRumble is... @QoSBaszler! #RoyalRumble pic.twitter.com/vTSOv7uHmh— WWE (@WWE) January 27, 2020