रॉयल रंबल 2020 में द फीन्ड और डेनियल ब्रायन के बीच स्ट्रैप मैच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुआ। दोनों के हाथ में स्ट्रैप बंधी हुई थी। इसका शुरू में फायदा द फीन्ड ने उठाया। उन्होंने स्ट्रैप से डेनियल ब्रायन को पीट-पीटकर लाल कर दिया। डेनियल ब्रायन ने कई बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन हर बार द फीन्ड ने उनके ऊपर हमला कर दिया। डेनियल ब्रायन ने भी हमला किया लेकिन द फीन्ड को कोई फर्क नहीं पड़ा।काफी देर बाद अनाउंस टेबल के ऊपर डेनियल ने द फीन्ड के ऊपर स्ट्रैप से हमला किया। फैंस ने ब्रायन को काफी चीयर किया।ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble रिजल्ट्स - 26 जनवरी, 2020द फीन्ड ने सिस्टर एबीगेल भी दिया लेकिन डेनियल ने अपने आप को किकआउट कर लिया। दोनों ने एक दूसरे को ऊपर जबरदस्त हमला किया। डेनियल ब्रायन ने कई बार रनिंग नी देकर फीन्ड को कवर किया लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं हुआ। द फीन्ड को डेनियल ने अपना लॉक भी लगाया। अंत में द फीन्ड एक बार फिर खड़े हो गए। इस बार डेनियल ने स्ट्रैप से उनके सिर में मारा लेकिन उन्हें फिर भी कुछ नहीं हुआ। डेनियल ब्रायन को फीन्ड ने बुरी तरह इस दौरान पीटा। उनके पूरे शरीर को लाल कर दिया। अंत में मेंडिबल क्लॉ लगाकर द फीन्ड ने ये मैच जीत लिया। फैंस ने इस मैच में डेनियल ब्रायन को काफी सपोर्ट किया। मैच जीतते ही एक बार फिर लाइट बंद हो गई और द फीन्ड गायब हो गए। हमेशा की तरह इस बार भी डेनियल ब्रायन के ऊपर द फीन्ड भारी पड़ गए। इस बार तो डेनियल ब्रायन ने बहुत कुछ किया लेकिन द फीन्ड को इसका बिल्कुल भी असर नहीं पड़ा। इस बात से एरीना में मौजूद सभी फैंस हैरान हो गए थे। डेनियल ब्रायन को भी अंत में कुछ समझ नहीं आया। एक बार फिर डेनियल ब्रायन को हार का सामना करना पड़ा। Maybe @WWEDanielBryan knew EXACTLY what he was doing when he challenged #TheFiend @WWEBrayWyatt to a #StrapMatch... #RoyalRumble #BrayWyatt pic.twitter.com/a0c0VVqMJq— WWE (@WWE) January 27, 2020Myyyyy, how the tables have turned...#RoyalRumble #StrapMatch #UniversalChampionship @WWEDanielBryan pic.twitter.com/9jwwa07U8M— WWE (@WWE) January 27, 2020The... advantages of a #StrapMatch?#RoyalRumble #UniversalChampionship @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/OhYnGE0KyQ— WWE Universe (@WWEUniverse) January 27, 2020This can't be good for @WWEDanielBryan's chances.#RoyalRumble #StrapMatch #UniversalChampionship @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/0pnHWiLcVr— WWE (@WWE) January 27, 2020