WWE Royal Rumble में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच से पहले Roman Reigns और Seth Rollins ने एक-दूसरे को दी खतरनाक धमकी

WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 में फैंस को आएगा मजा
WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 में फैंस को आएगा मजा

कुछ ही घंटे बाद WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। दोनों सुपरस्टार्स इस मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। इस मैच से कुछ देर पहले ही रोमन रेंस ने ट्वीट के जरिए सैथ रॉलिंस को मैसेज दिया है। रॉलिंस ने भी रोमन रेंस को लेकर ट्वीट किया है।

Ad

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने किया ट्वीट

यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में रोमन रेंस को 510 दिन से ज्यादा हो गए है। इस समय पूरा मोमेंटम रोमन रेंस के साथ है। हालांकि इस बार उनके साथ द उसोज नजर नहीं आएंगे। रॉलिंस भी अपनी जीत का दावा कर चुके हैं। शायद उनका साथ इस मैच में केविन ओवेंस दे सकते हैं। वर्ल्ड टाइटल मैचों में अभी तक रॉलिंस का इतिहास रेंस के खिलाफ अच्छा रहा है। रोमन रेंस ने ट्वीट के जरिए सैथ रॉलिंस पर आरोप लगाए। रोमन रेंस ने कहा कि उन्होंने अपना यूनिवर्स खुद बनाया है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि रॉलिंस ने सभी को खत्म करने का काम किया है।

Ad

रॉलिंस ने भी ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी। रॉलिंस ने पुराना इतिहास दोहराने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब समय बदल गया है लेकिन आउटपुट इस बार भी एक जैसा ही निकलेगा।

वैसे देखा जाए तो इस मैच में सैथ रॉलिंस का पलड़ा भारी लग रहा है। रोमन रेंस को प्रोमो के जरिए भी काफी परेशान रॉलिंस ने किया था। रेंस को बड़ी चुनौती इस बार मिलेगी। रॉलिंस ने पिछले दो साल में काफी अच्छा काम किया। रेंस का यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन भी पिछले दो साल से अच्छा चल रहा है। बहुत ही शानदार काम उन्होंने किया। लैसनर, जॉन सीना और ऐज जैसे दिग्गजों को वो हरा चुके हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रॉलिंस इस बार नए यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं। कई दिग्गज भी ये बात कह चुके हैं। अब देखना होगा कि रोमन रेंस यहां अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर पाएंगे या नहीं। कुछ ही घंटे बाद इस बात का पूरी तरह पता चल जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications