रॉयल रंबल 2020 का समापन हो गया। लेकिन रॉयल रंबल मैच से पहले एक घटना घटित हो गई। दरअसल रंबल मैच में हिस्सा लेने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट में बॉबी लैश्ले और रूसेव भी शामिल थे। लेकिन इन दोनों ने इस मैच में हिस्सा नहीं लिया। रंबल मैच से पहले WWE ने इस बात का एलान किया कि दोनों का मेडीकल क्लीयर इस मैच में लड़ने के लिए नहीं पाया। ये भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस जैसे दिग्गजों को एलिमिनेट कर मैकइंटायर बने मेंस Royal Rumble 2020 मैच के विजेतामाइकल कोल ने इसके बाद बताया कि दोनों पार्किंग लॉट में आपस में भिड़ गए थे। जिस वजह से ये एलान किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों को गंभीर चोट लग गई जिस कारण दोनों ने रंबल मैच से अपना नाम वापस ले लिया। BREAKING NEWS:@RusevBUL & @fightbobby are no longer in the #MensRumble.— WWE on FOX (@WWEonFOX) January 27, 2020पिछले चार महीने से रूसेव और लैश्ले फ्यूड में शामिल है। लैश्ले के साथ लाना है और दोनों ने शादी कर ली। लाना रूसेव के पूर्व पत्नी हैं। हर हफ्ते इनकी स्टोरीलाइन चलती थी। इसले बाद इस स्टोरीलाइन में लिव मॉर्गन भी शामिल हो गई थी। रूसेव और लैश्ले के बीच हमेशा फ्यूड आगे बढ़ती रही थी। इऩ दोनों के बीच कई बार मुकाबला भी हुआ। इस स्टोरीलाइऩ में हमेशा कुछ ना कुछ नया देखने को मिला। शायद इसी वजह से रॉयल रंबल से पहले इन दोनों की फाइट हो गई थी। लाना और लिव मॉर्गन ने भी विमेंस रॉयल रंबल मैच में हिस्सा लिया था। दोनों के बीच फाइट देखने को मिली थी। अब ऐसा लग रहा है कि इन दोनोें के बीच फ्यूड आगे और बढ़ेगी। दोनों के बीच रॉ में फिर घमासान देखने को मिल सकता है। रॉयल रंबल से पहले हुई ये घटना काफी गंभीर है। फैंस को इस बारे में कुछ समझ नहीं आया। अब ये लड़ाई आगे भी बढ़ेगी। वैसे फैंस भी इस घटना से काफी नाराज हुए क्योंकि पहले से इन दोनों का नाम रॉयल रंबल मैच में शामिल था।