ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस जैसे दिग्गजों को एलिमिनेट कर मैकइंटायर बने मेंस Royal Rumble 2020 मैच के विजेता

Enter caption

मेंस रॉयल रंबल मैच जिसका इंतजार सभी को था आखिरकार वो हो गया। सबसे पहले ब्रॉक लैसनर ने एंट्री की। दूसरे नंबर पर इलायस ने एंट्री की। लैसनर ने इलायस को बाहर से अंदर लाकर सुपलैक्स दिया। लैसनर ने गिटार को इलायस के ऊपर फोड़ दिया। और उन्हें एलिमिनेट कर दिया। लैसनर से मुकाबला करने तीसरे नंबर पर एरिक रोवन आए। एरिक रोवन को भी लैसनर ने बाहर कर दिया। नंबर चार पर रूड आ गए है। रूड को एफ 5 लैसनर ने दे दिया है। लैसनर ने रूड को भी बाहर कर दिया है। जॉन मॉरिसन आ गए है। मॉरिसन को भी लैसनर ने बाहर कर दिया। कोफी इसके बाद आ गए हैं। इसके बाद रे मिस्टीरियो आए। बिग ई फिर आ गए है।

ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble रिजल्ट्स - 26 जनवरी, 2020

लैसनर ने बिग ई और रे मिस्टीरियो को भी बाहर किया। सिजेरो आ गए है। लेकिन कोफी और सिजेरो को भी लैसनर ने बाहर फेंक दिया। बैंजामिन आ गए है। लैसनर के दोस्त बैंजामिन है। दोनों एक दूसरे के गले लगे गए लेकिन इसके बाद बैैंजामिन को भी बाहर लैसनर ने फेंक दिया। नाकामुरा इसके बाद आ गए है। नाकामुरा को भी बाहर उन्होंने कर दिया। एमवीपी ने सरप्राइज एंट्री कर ली है। लेकिन उन्हें भी लैसनर ने बाहर फेंक दिया। इसके बाद कीथ ली आए। कीथ ली ने लैसनर को शोल्डर देकर गिरा दिया। इसके बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन आ गए। स्ट्रोमैन ने लैसनर और कीथ ली के ऊपर अटैक कर दिया। लैसनर ने स्ट्रोमैन और कीथ ली दोनों को बाहर कर दिया। रिकोशे इसके बाद आ गए है। मैकइंटायर इसके बाद आए। रिकोशे ने लो ब्लो दे दिया। और मैकइंटायर ने किक मारकर लैसनर को बाहर कर दिया। इसके बाद मैकइंटायर ने रिकोशे को भी बाहर कर दिया। मिज आ गए। अब एजे स्टाइल्स आ गए। इसके बाद जिगलर आए।

कार्ल एंडरसन इसके बाद आए। इसके बाद ऐज ने वापसी कर सभी को चौंका दिया है। सभी फैंस खुश हो गए। बैरन कॉर्बन आ गए। ऐज ने एजे स्टाइल्स को बाहर कर दिया। मैट रिडल इसके बाद आ गए।मैट रिडल को कॉर्बिन ने बाहर कर दिया। कॉर्बिन भी बाहर हो गए। रैंडी आ गए है। आते ही उन्होंने आरकेओ देना शुरू कर दिया है। रोमन भी आ गए और जिगलर को बाहर फेंक दिया। केविन ओवेंस इसके बाद आए। एलिस्टर ब्लैक और समोआ जो भी आ गए है। सैथ रॉलिंस इसके बाद अपनी टीम के साथ आ गए है। रॉलिंस ने अपनी टीम की मदद से केविन ओवेंस और जो को बाहर कर दिया। सैथ रॉलिंस को इसके बाद मैकइंटायर ने बाहर किया। ऐज ने रैंडी को अब बाहर कर दिया। ऐज को रोमन ने बाहर कर दिया। और इसके बाद मैकइंटायर ने रोमन रेंस को बाहर कर दिया। 6 लोगों को मैकइंटायर ने एलिमिनेट कर रंबल मैच जीत लिया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications