WWE SummerSlam 2023 में Brock Lesnar के संभावित प्रतिद्वंदी को लेकर खुलासा, ड्रीम मैच देखने के लिए तैयार फैंस को लगा झटका

Pankaj
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी खबर
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी खबर

Brock Lesnar: WWE रिंग में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर (Gunther) की बहुत जल्द टक्कर हो सकती है। अब इसे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। समरस्लैम (SummerSlam) 2023 में दोनों के बीच मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है।

पिछले साल मेन रोस्टर में एंट्री के बाद से गुंथर ने अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 300 दिन से ज्यादा उन्हें चैंपियन के रूप में हो गए। कुछ लोगों को लगता है कि लैसनर और उनके बीच मुकाबला तगड़ा होगा। लैसनर को अच्छी टक्कर गुंथर दे सकते हैं। WrestleMania 39 में इन दोनों के बीच मैच की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन मुकाबला नहीं हो पाया। लैसनर का मैच ओमोस के साथ तय कर दिया गया था।

Ringside News ने अपनी रिपोर्ट में ब्रॉक लैसनर और गुंथर के बीच मैच को लेकर बड़ी खबर दी है। रिपोर्ट में हालांकि अच्छी खबर नहीं है। SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर का मैच किसके साथ होगा इसके लिए लिस्ट तैयार की जा रही है। लिस्ट में गुंथर का नाम शामिल नहीं है।

WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर का मैच किसके साथ होगा?

ब्रॉक लैसनर के साथ मैच लड़ने के लिए गुंथर तैयार है। वो कई बार ब्रॉक के साथ मैच लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके है। लैसनर की राइवलरी इस समय कोडी रोड्स के साथ चल रही है। कोडी ने इस हफ्ते Raw के एपिसोड में लैसनर को Backlash इवेंट में मैच के लिए चुनौती पेश की। अब अगले हफ्ते लैसनर आकर उनकी चुनौती का जवाब देंगे। इन दोनों के बीच मैच अब पक्का लग रहा है।

गुंथर और लैसनर का मैच होगा तो फैंस को मजा आएगा। फैंस भी इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। WWE ने भी कुछ ना कुछ प्लान जरूर बनाया होगा। दोनों के बीच SummerSlam 2023 में तगड़ा मैच हो सकता है। कंपनी को इससे बहुत फायदा होगा। खैर कंपनी में आए दिन प्लान में बदलाव होता रहता है। अब देखना होगा कि ब्रॉक के लिए WWE का क्या प्लान होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links