Rusev Gets First Win WWE Return: WWE WrestleMania 41 के बाद रॉ (Raw) के एपिसोड में रुसेव (Rusev) ने शानदार अंदाज में वापसी की थी। उन्होंने आते ही बवाल मचाया था। अब वापसी के बाद रुसेव पहली बार इन-रिंग एक्शन में दिखाई दी और बड़ी जीत अपने नाम कर ली। रुसेव को फैंस से तगड़ा रिएक्शन भी मिल रहा है। WWE में वापसी पर रुसेव ने अल्फा अकादमी के ओटिस और अकीरा टोज़ावा को निशाना बनाया था।
Raw के हालिया एपिसोड में इसी वजह से रुसेव का सिंगल्स मैच में 150 किलो के जायंट ओटिस से सामना हुआ। ओटिस ने कुछ मौकों पर टक्कर देने की कोशिश की। उन्होंने रिंगसाइड पर मौजूद अनाउंसर्स टेबल पर रुसेव को पटका था। अंत में चीजें पूरी तरह से बदल गई। रुसेव ने अल्फा अकादमी मेंबर पर किक लगाई और उन्हें अपने सबमिशन एक्लेड में जकड़ लिया। ओटिस ने संघर्ष किया लेकिन अंत में हार मान ली। उन्होंने टैपआउट कर दिया और इसी वजह से रुसेव को बड़ी जीत मिली।
WWE Raw में रुसेव ने अल्फा अकादमी का दोबारा किया बुरा हाल
ओटिस के टैपआउट करने के बावजूद रुसेव उन्हें सबमिशन होल्ड से नहीं छोड़ रहे थे। रेफरी की कोशिश के बाद आखिर वो शांत हो गए। इसके बाद अकीरा टोज़ावा ने रिंग में आकर रुसेव को कंफ्रंट किया और अपनी टी-शर्ट को भी फाड़ दिया। रुसेव पीछे हो गए और रिंग के बाहर चले गए। लगा कि मामला शांत हो गया है और अकीरा ने ओटिस को चेक किया। रुसेव ने रिंग में एंट्री की और अकीरा टोज़ावा पर अटैक कर दिया।
यह देखकर अल्फा अकादमी मेंबर मैक्सिन डुप्री काफी डर गईं और रिंग के बाहर चली गईं। रुसेव ने ओटिस को दोबारा से अपने सबमिशन में लॉक कर दिया। इस बार उन्होंने ओटिस को काफी देर तक नहीं छोड़ा। ऑफिशियल्स और Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स भी आए। रुसेव को उन्होंने आखिर शांत कर दिया। रुसेव को इसी बीच फैंस से अच्छा रिएक्शन प्राप्त हुआ। रुसेव को वापसी के बाद पहली जीत मिल गई है और उनका अगला मैच भी टीज़ हुआ है। आने वाले किसी एपिसोड में वो अकीरा टोज़ावा का सामना कर सकते हैं।