WWE Raw Results (5 May 2025): WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। शो में कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले। मेन इवेंट एकदम जोरदार रहा और सीएम पंक (CM Punk) भी शो में दिखाई दिए। रुसेव (Rusev) ने वापसी के बाद अपना पहला मैच लड़ा। Backlash 2025 को हाइप किया गया। इस आर्टिकल में हम Raw के नतीजों पर एक नज़र डालने वाले हैं।
WWE Raw रिजल्ट्स
- वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन जे उसो ने Raw की शुरुआत की। पॉल हेमन ने सैगमेंट में दखल दिया और बताया कि सीएम पंक & रोमन रेंस ने उनका उपयोग किया। बाद में पॉल ने कहा कि सैथ रॉलिंस वर्ल्ड टाइटल चाहते हैं और जे जब चाहे, उनसे लड़ सकते हैं। जे ने Raw में ही लड़ने के लिए कहा।
- बैकस्टेज पॉल हेमन, सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर की मुलाकात हुई। इसी बीच सैथ ने बताया कि उनका प्लान काम कर गया है। सैथ के जाने के बाद पॉल ने ब्रॉन को बताया कि विजनरी वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल होंगे।
- पेंटा और जेडी मैकडॉना के बीच मैच हुआ। जजमेंट डे ने दखल देने का प्रयास किया लेकिन रेफरी ने उन्हें बैकस्टेज भेज दिया। चैड गेबल ने दखल दिया और पेंटा पर हमला करने का प्रयास किया। वो असफल रहे। अंत में पेंटा ने जेडी को मेक्सिकन डिस्ट्रॉयर मूव दिया और पिन करके जीत दर्ज की।
- बैकस्टेज ग्रेसन वॉलर ने बताया कि वो सिंगल्स मैच लड़ने का मौका अपने दोस्त ऑस्टिन थ्योरी को दे रहे हैं।
- ऑस्टिन थ्योरी के सरप्राइज विरोधी के रूप में शेमस ने वापसी की। मैच अच्छा रहा और अंत में शेमस ने ब्रॉग किक देकर पिन करते हुए जीत दर्ज की।
- बैकस्टेज एजे स्टाइल्स ने आकर जजमेंट डे को कंफ्रंट किया और डॉमिनिक मिस्टीरियो को आईसी टाइटल के लिए चैलेंज करने की बात बोली। डॉमिनिक ने फिन बैलर को स्टाइल्स ने निपटने के लिए कहा।
- बैकस्टेज सैगमेंट में न्यू डे ने अमेरिकन मेड को टैग टीम टाइटल के लिए लड़ने का मौका देने की बात कही।
- बैकी लिंच और लायरा वैल्किरिया के बीच प्रोमो सैगमेंट में बहस हुई। बाद में दोनों के बीच ब्रॉल हुआ और ऑफिशियल्स ने उन्हें अलग करने का प्रयास किया। अंत में लायरा ने लिंच पर नाईट विंग लगाया। उनका पलड़ा भारी रहा।
- इयो स्काई और रॉक्सेन परेज़ के बीच धमाकेदार मैच हुआ। अंत में स्काई ने रोलअप से परेज़ को हराया। दोनों ने एक-दूसरे के साथ खास पल शेयर किया। जूलिया ने आकर स्काई पर अटैक किया और परेज़ ने उनका साथ दिया।
- रुसेव का WWE में वापसी के बाद पहला मैच ओटिस के खिलाफ आया। अंत में रुसेव के एक्लेड सबमिशन पर ओटिस ने हार मान ली। रुसेव ने मैच के बाद अकीरा टोज़ावा और ओटिस, दोनों पर अटैक किया।
- पैट मैकेफी और गुंथर के बीच प्रोमो सैगमेंट में बहस हुई। उन्होंने WWE Backlash 2025 में होने वाले अपने मैच को हाइप किया।
- WWE Raw के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और जे उसो के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। यह काफी शानदार रहा और कोई हार मानने को तैयार नहीं था। जबरदस्त तरीके से तहलका मचा। अंत में ब्रॉन ब्रेकर ने जब दखल देने का प्रयास किया, तो सैमी ज़ेन ने आकर उन्हें रोका। मैच जारी रहा। जब सैथ जीत के करीब थे, तो सीएम पंक ने एंट्री की। उन्होंने खतरनाक रूप दिखाते हुए ब्रॉन ब्रेकर पर चेयर से हमला किया और रिंग में आकर विजनरी को निशाना बनाया। सैथ DQ से जीत गए लेकिन चैंपियन नहीं बन पाए। पंक के अटैक से ब्रॉन और सैथ को पीछे हटने पर मजबूर किया। सैमी ज़ेन ने जे को चेक किया।
इस तरह से WWE Raw का अंत हुआ।