पहले WWE में पत्नी ने दिया धोखा, अब अपने लुक में किया बड़ा बदलाव

Enter caption

ऐतिहासिक रेसलमेनिया 36 को होने में अब बस कुछ ही समय बचा है। पूर्व यूएस चैंपियन रूसेव ने इससे पहले अपने लुक में बड़ा बदलाव किया है। WWE इंस्टाग्राम लाइव पर ये दिखाया कि रूसेव ने अपने सिर को गंजा कर लिया है। और बहुत छोटे-छोटे से बाल उन्होंने रखे हैं। ये लुक काफी खास रूसेव के ऊपर लग रहा है। और रेसलमेनिया से पहले उनके द्वारा लुक में बदलाव करना कुछ ना कुछ दर्शाता है।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिनका विलन बनने के बाद करियर बन गया और 2 जिनका बर्बाद हो गया

Ad

रूसेव अंतिम बार WWE टीवी में तब दिखाई दिए थे जब उनकी फ्यूड बॉबी लैश्ले के साथ थी। इस फ्यूड में उनकी पत्नी लाना और लिव मॉर्गन भी शामिल थी। अब रेसलमेनिया काफी नजदीक है। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि कंपनी के पास रूसेव के लिए कोई प्लान नहीं है। वहीं लैश्ले का मुकाबला एलिस्टर ब्लैक के साथ होगा। रेसलमेनिया के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। इस बार दो दिन का रेसलमेनिया होगा। 4 और 5 अप्रैल को इसका आयोजन होगा। फैंस और रेसलर्स इसे लेकर पूरी तरह तैयार है। पहली बार फैंस के बिना रेसलमेनिया का आयोजन होगा। कोरोना वायरस का कहर इस समय पूरी दुनिया में मचा हुआ है।

वैसे कई रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि रेसलमेनिया में सरप्राइज एंट्री रूसेव की हो सकती है। शायद इस वजह से उन्होंने अपने लुक में बदलाव किया है। देखना होगा कि रेसलमेनिया में वो आते हैं या नहीं है। वैसे रूसेव बहुत बड़े सुपरस्टार है। हालांकि कंपनी द्वारा उन्हें पुश नहीं दिया गया। रिंग में बहुत अच्छा काम वो करते हैं। रेसलमेनिया के बाद ये रेसलमेनिया में कंपनी को उनके लिए कुछ ना कुछ जरूर सोचना चाहिए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications