WWE न्यूज: अपनी विवादित स्टोरीलाइन को लेकर रूसेव ने दिया बड़ा बयान

Enter caption

डब्लू डब्लू ई (WWE) रॉ सुपरस्टार रूसेव की इस समय कंट्रोवर्सियल स्टोरीलाइन चल रही है। वो अपनी रियल लाइफ पत्नी लाना और बॉबी लैश्ले के साथ स्टोरीलाइन में शामिल है। फैंस को ये स्टोरीलाइन बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। लेकिन WWE इस स्टोरीलाइन को आगे भी चलाना चाहता है।

सोशल मीडिया पर फैंस इस स्टोरीलाइन को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग कंपनी को भी बुरा कह रहे हेैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस बात को लेकर अपनी बात रखी। जहां उन्होंने रूसेव के द्वारा नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की बात भी कही। इस रॉ सुपरस्टार ने इसका जवाब दिया।

यह भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन की आंखों से असली में छलके आंसू

रूसेव ने अपने कॉन्ट्रैक्ट बारे में भी कहा कि उन्होंने कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है।

अभी बहुत रिपोर्ट में ये बात कही गई थी कि रूसेव ने WWE के साथ नई डील साइन की है। AEW में जाने की खबरों ने अभी जोर पकड़ा हुआ था। हालांकि ऐसा कुछ है नहीं। डेव मैल्टजर ने भी बहुत पहले कहा था कि रूसेव अपने कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं है। लैश्ले, लाना और रूसेव के बीच जो इस समय स्टोरीलाइन चल रही है वो अभी आगे भी चलते रहेगी। उम्मीद की जा रही है कि अगले साल रॉयल रंबल तक ये चलेगी। आगे किसी को पता नहीं है कि इस स्टोरीलाइन में क्या होगा। फैंस इसे लेकर काफी भड़के हुए है। स्टारकेड इवेंट में इन दोनों के बीच मुकाबला भी होने वाला है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं