WWE न्यूज: पूर्व यूएस चैंपियन रुसेव का नया लुक सामने आया

Neeraj
रुसेव
रुसेव

WWE सुपरस्टार रुसेव को टीवी पर काफी समय पहले देखा गया था। अब पूर्व यूएस चैंपियन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट करते हुए अपने नए लुक को दिखाया है।

Ad

2014 रॉयल रंबल मैच में अपना डेब्यू करने के बाद से रुसेव लगातार मेन रोस्टर पर बने रहने में सफल रहे हैं। एक्सट्रीम रूल्स 2014 पर रुसेव ने ज़ेवियर वुड्स और आर ट्रुथ को 2 ऑन 1 हैंडीकैप मैच में हराया और दोनों के साथ अपनी फ्यूड को समाप्त किया। उन्होंने शेमस से यूनाइटेस स्टेट्स चैंपियनशिप जीती और फिर 2015 फास्टलेन पर जॉन सीना के खिलाफ उसे डिफेंड भी किया, लेकिन रेसलमेनिया 31 पर सीना के खिलाफ ही अपना टाइटल गंवाया भी।

youtube-cover
Ad

जल्द ही रुसेव द लीग ऑफ नेशंस का हिस्सा बन गए जिसमें शेमस, अल्बर्टो डेल रियो और वेड बैरेट भी शामिल थे। 2018 तक 'रुसेव डे' गिमिक ने जोर पकड़ लिया था और उन्हें हफ्ते दर हफ्ते दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा था। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें बड़ा पुश नहीं मिल सका और रेसलमेनिया 34 पर उन्होंने फेटल 4-वे मुकाबले में अपनी यूएस चैंपियनशिप गंवा दिया।

यह भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो 2019 में कर रहे हैं नई फिनिशिंग मूव्स का इस्तेमाल

रुसेव का नया लुक
रुसेव का नया लुक

पिछले कुछ हफ्तों में रुसेव ने लगातार WWE पर निशाना साधा है और इसे फैंस ने संभावित कैरेक्टर में बदलाव के रूप में लिया था। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें उनका नया लुक दिख रहा है। रुसेव का नया लुक लोगों को रॉबर्ट रूड की याद दिला रहा है। इस बात को लेकर किसी के पास पुख्ता खबर नहीं है कि रुसेव कब टीवी पर वापसी करेंगे।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications