WWE में 5 साल बाद वापसी करने वाले खतरनाक स्टार की बुकिंग पर दिग्गज ने उठाए सवाल, दिया बड़ा बयान

Ujjaval
रुसेव, ओटिस को सबमिशन लगाते हुए (Photo: WWE.com)
रुसेव, ओटिस को सबमिशन लगाते हुए (Photo: WWE.com)

Legend Not Liking Rusev Booking: WWE में रुसेव (Rusev) की 5 साल बाद वापसी हो गई है। फैंस उन्हें दोबारा देखकर बहुत खुश हैं। रुसेव पहले के मुकाबले बेहद खतरनाक दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आते ही अल्फा अकादमी की हालत खराब कर दी थी। हालांकि, कई लोगों को रुसेव की बुकिंग समझ नहीं आ रही है और अब एक दिग्गज का भी कुछ ऐसा ही मानना है।

Ad

UnSKripted शो पर थोड़े समय पहले ही दिग्गज रेसलिंग जनर्लिस्ट बिल एप्टर ने बहुत बड़ा बयान दिया। उन्होंने रुसेव की बुकिंग के लिए WWE पर सवाल खड़े किए। उन्हें रुसेव की बात समझ नहीं आई। उन्होंने कहा,

"रुसेव किस विषय में बात कर रहे थे? वो ऐसा महसूस करा थे कि उन्होंने खुद को जान लिया है और यह एकदम अजीब महसूस हुआ। आप किस दिशा में जा रहे हैं? आप ओटिस को अगले हफ्ते चैलेंज करने वाले हैं?"

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE Raw के अगले एपिसोड में होगा रुसेव का बड़ा मैच

रुसेव का सफर AEW के साथ फरवरी 2025 में खत्म हो गया था। इसके बाद से ही उनके WWE में वापस आने की उम्मीद लगाई जा रही थी। बीच में खबर आई कि रुसेव ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। WrestleMania 41 प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद Raw में फैंस को सरप्राइज मिला।

न्यू डे का सैगमेंट देखने को मिल रहा था और इसी बीच अल्फा अकादमी ने आकर उन्हें वर्ल्ड टैग टीम टाइटल के लिए चैलेंज करने की इच्छा जताई। दोनों टीमों के बीच मैच होने वाला था। इसी बीच रुसेव ने चौंकाने वाली वापसी की। पूर्व AEW स्टार को देखकर न्यू डे के दोनों सदस्य भाग गए। रुसेव ने अल्फा अकादमी के ओटिस और अकीरा टोज़ावा का हाल बेहाल कर दिया।

Raw के हालिया एपिसोड द्वारा रुसेव के वापसी के बाद पहले मैच के बारे में पता चला। वो रेड ब्रांड के अगले शो में ओटिस का सामना एक सिंगल्स मैच में करने वाले हैं। ओटिस एक भारीभरकम स्टार हैं और उन्हें हराना आसान नहीं है। इसी वजह से रुसेव का उनके खिलाफ मैच एकदम रोचक साबित हो सकता है। उम्मीद है कि रुसेव की जीत होगी।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications