'Roman Reigns को WrestleMania का अगला The Undertaker बनना चाहिए'- पूर्व WWE Superstar ने बड़ा बयान देकर ठोका दावा

जानिए क्यों पूर्व WWE सुपरस्टार ने इतना बड़ा बयान देकर चौंकाया?
जानिए क्यों पूर्व WWE सुपरस्टार ने इतना बड़ा बयान देकर चौंकाया?

Roman Reigns The Next Undertaker: अंडरटेकर की WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) स्ट्रीक के बारे में आप सभी को पता है। कई सालों तक उनकी इस स्ट्रीक ने बहुत नाम कमाया और आज भी फैंस इसे याद करते हैं। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने उनकी स्ट्रीक खत्म कर इतिहास रचा था।

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार रायबैक ने रोमन रेंस को एक ऐसे सुपरस्टार के रूप में नामित किया है जो अंडरटेकर की तरह पार्ट-टाइम शेड्यूल पर काम कर सकते हैं। WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हारने के बाद से रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए हैं। पिछले कुछ सालों से रोमन का भी पार्ट-टाइम शेड्यूल ही रहा है।

Ryback TV पॉडकास्ट पर रायबैक ने रोमन रेंस की ल्यूकीमिया बीमारी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि रेंस को अब मेनिया सीजन के दौरान ही रेसलिंग करनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए अंडरटेकर का उदाहरण दिया। रायबैक के अनुसार,

रोमन रेंस का करियर शानदार रहा है। उन्होंने लंबे समय तक टाइटल अपने पास रखा। रोमन रेंस को अगले 20 साल तक रहने की जरूरत नहीं है। उनका एक परिवार है। मुझे लगता है कि उन्होंने जरूरत से ज्यादा पैसा भी कमा लिया है। मेरे अनुसार उन्हें अब लिमिटेड शेड्यूल पर काम करना चाहिए। मुझे मानना है कि वो साल में एक बार अंडरटेकर की तरह WrestleMania में काम कर सकते हैं।

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज द अंडरटेकर ने रोमन रेंस को लेकर दिया था बयान

रोमन रेंस के लिए पिछले चार साल शानदार रहे हैं। साल 2020 में उन्होंने टाइटल हासिल किया था। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे थे। इस रन के दौरान उन्होंने कई दिग्गजों को मात दी। Six Feet Under पॉडकास्ट पर कुछ समय पहले अंडरटेकर ने रोमन रेंस के टाइटल रन को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था,

रोमन रेंस शायद कुछ समय के लिए छुट्टी लेने वाले हैं। ऐसा मुझे लगता है। उनका जो टाइटल रन था वो बहुत ही जबरदस्त था।

WrestleMania XL के बाद से रोमन रेंस अभी तक WWE रिंग में नज़र नहीं आए हैं। उनकी वापसी को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि वो शायद जुलाई में वापसी कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications