Roman Reigns को धोखा देकर Paul Heyman इस पूर्व WWE चैंपियन को करेंगे ज्वाइन, जानिए किसने The Bloodline के नए ट्विस्ट पर दिया बयान?

WWE पैनलिस्ट ने बड़ा बयान देकर चौंकाया
WWE पैनलिस्ट ने बड़ा बयान देकर चौंकाया

Paul Heyman Betray Roman Reigns: WWE पैनलिस्ट सैम रॉबर्ट्स (Sam Roberts) ने एक अलग एंगल बताकर चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि रोमन रेंस (Roman Reigns) को धोखा देकर पॉल हेमन पूर्व WWE चैंपियन द रॉक को ज्वाइन कर सकते हैं।

Ad

रोमन रेंस और द रॉक एक्शन से इस समय दूर हैं। दोनों ने WrestleMania XL में जबरदस्त काम किया था। रोमन को कोडी रोड्स के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी। द ब्लडलाइन को इस समय सोलो सिकोआ लीड कर रहे हैं। हालांकि, उनके और पॉल हेमन के बीच अनबन चल रही है।

सिकोआ ने पहले जिमी उसो को ग्रुप से बाहर किया और फिर टामा टोंगा, टोंगा लोआ को ग्रुप ज्वाइन कराया। सोलो द्वारा लिए गए निर्णयों से हेमन बिल्कुल भी खुश नज़र नहीं आ रहे हैं। Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर सैम रॉबर्ट्स ने एक ऐसा एंगल पेश किया जो द ब्लडलाइन की स्टोरी को और भी जटिल बना सकता है। उन्होंने इस बात की संभावना जताई कि रोमन को पॉल धोखा देंगे और फिर द रॉक के लिए काम करने का खुलासा करेंगे।

रॉबर्ट्स ने कहा कि अगर द रॉक को गुप्त रूप से ब्लडलाइन को कंट्रोल करना है तो हेमन के लिए ऐसा रास्ता चुनना अच्छा होगा जहां उन्हें सफलता मिले। रॉबर्ट्स के अनुसार,

क्या पॉल हेमन होना वास्तव में समझ आता है? पॉल ने नई ब्लडलाइन का साइड लिया है। अगर द रॉक नई ब्लडलाइन के साथ जुड़े हैं, तो क्या हेमन का इस ग्रुप से जुड़ना सही सेंस नहीं होगा? क्योंकि यहां पर उनको सफलता मिलेगी।

youtube-cover
Ad

WWE रिंग में वापसी के बाद क्या द ब्लडलाइन में मचेगा घमासान?

द ब्लडलाइन में इस समय काफी उथल-पुथल मची हुई है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि ग्रुप के अंदर क्या होगा। बड़ा सवाल तो ये है कि रोमन रेंस की वापसी के बाद क्या बवाल मचेगा। सोलो सिकोआ का इसके बाद क्या कदम होगा ये भी देखने वाली बात होगी। कई सवाल फैंस के मन में चल रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि रोमन रेंस की वापसी जुलाई में होगी। ऐसा हुआ तो फिर SummerSlam 2024 में उनका मुकाबला पक्का होगा। कहा ये भी जा रहा है कि वो सोलो सिकोआ से टकरा सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications