फेमस स्टार के अचानक WWE छोड़ने के कारण का हुआ खुलासा, AEW में होगा डेब्यू?

WWE Raw, Samantha Irvin,
समांथा इरविन WWE में रिंग एनाउंसर के रूप में काफी लोकप्रिय हो गई थीं (Photo: WWE.com)

Samantha Irvin Left WWE Reason: फेमस स्टार समांथा इरविन (Samantha Irvin) ने WWE छोड़ दी है। इस चीज़ को इस हफ्ते Raw में ऑफिशियल कर दिया गया। अब समांथा के दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी को अचानक छोड़ने को लेकर रिपोर्ट सामने आई है और उनके WWE छोड़ने की कारण का खुलासा किया गया है। इरविन ने हाल ही में WWE छोड़ने का ऐलान करते हुए Raw के रिंग एनाउंसर के रूप में अपना समय खत्म होने की बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका करियर अभी खत्म नहीं हुआ है। समांथा इरविन ने विमेंस लॉकर रूम, क्रू, कैमरामैन और उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें स्वीकार किया।

इसके अलावा उन्होंने पॉल हेमन, ट्रिपल एच, माइकल कोल जैसे कई लोगों को धन्यवाद देते हुए गुडबाय कहा। अब एक रिपोर्ट में उनके कंपनी छोड़ने का कारण सामने आया है। Sportskeeda Wrestling के डॉ क्रिस फीदरस्टोन ने कहा कि उन्होंने कंपनी में मौजूदा सूत्रों से बात की है। उनकी माने तो समांथा इरविन के WWE के साथ शेड्यूल की वजह से उनके रिकोशे के साथ रिलेशनशिप में दिक्कतें आ रही थीं। WWE छोड़ने के बावजूद समांथा के कंपनी के साथ अच्छे रिश्ते हैं। इरविन इस हफ्ते Raw में मौजूद नहीं थीं और लिलियन गार्सिया ने उन्हें इन-रिंग एनाउंसर के रूप में रिप्लेस कर लिया है।

क्या समांथा इरविन WWE छोड़ने के बाद AEW जॉइन करने वाली हैं?

समांथा इरविन के मंगेतर रिकोशे मौजूदा समय में AEW का हिस्सा हैं। यही कारण है कि समांथा के WWE छोड़ने के बाद AEW में जाने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। रिपोर्ट में भी इरविन के टोनी खान के कंपनी में जाने की संभावना जताई गई है। हालांकि, रिकोशे ने खुद सोशल मीडिया के जरिए यह बात साफ की है कि समांथा इरविन AEW का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं।

अगर ऐसा है तो यह देखना रोचक होगा कि समांथा अपने करियर में आगे क्या करने वाली हैं। अगर रिकोशे की बात की जाए तो वो WWE में अंतिम समय में ब्रॉन ब्रेकर के साथ फिउड का हिस्सा थे। ब्रॉन ने Raw के एक एपिसोड के दौरान उनपर खतरनाक हमला कर दिया था। इसके बाद रिकोशे दोबारा WWE टीवी पर नज़र नहीं आए।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications