WWE Raw में अपने पार्टनर की बुरी हालत पर फूट-फूटकर रोने वाली स्टार को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या वो भी कहेंगी कंपनी को अलविदा?

WWE सुपरस्टार के ऊपर हुआ था रेड ब्रांड में अटैक
WWE सुपरस्टार के ऊपर हुआ था रेड ब्रांड में अटैक

Samantha Irvin WWE Status: WWE के साथ आने वाले कुछ हफ्तों में रिकोशे (Ricochet) का रन लगभग खत्म हो जाएगा। पिछले कुछ समय से वो काफी चर्चा में चल रहे हैं। अब उनकी गर्लफ्रेंड और WWE अनाउंसर सामंथा इरविन (Samantha Irvin) को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

Ad

पिछले साल रिकोशे और इरविन ने सगाई का ऐलान किया था। वैसे दोनों ने पहले ही अपने रिश्ते को लेकर खुलासा कर दिया था। कंपनी के कई फेमस कपल्स की तरह इन दोनों को भी ड्राफ्ट के दौरान एक ही ब्रांड में डाला गया।

अब कई लोगों के दिमाग में एक सवाल चल रहा है कि क्या रिकोशे के जाने के बाद इरविन WWE के साथ बनी रहेंगी या नहींं। फाइटफुल के Sean Ross Sapp के अनुसार इरविन Clash at the Castle 2024 के लिए स्कॉटलैंड जा रही हैं। वहीं रिकोशे वहां ट्रेवल नहीं कर रहे हैं।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि उन्होंने WWE के साथ अपना करियर जारी रखा है। इसके अलावा ये भी बताया गया है कि रिकोशे एक अंतिम उपस्थिति टीवी पर दिखा सकते हैं। रिकोशे अभी भी WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं। ब्रॉन ब्रेकर द्वारा किए गए अटैक के बावजूद वो शो में नज़र आ सकते हैं।

Ad

रिपोर्ट से पता चल रहा है कि इरविन ने अभी तक कोई बड़ा फैसला नहीं लिया है। इसका मतलब ये WWE फैंस के लिए अच्छी खबर है। रिकोशे को लेकर भी अभी चीजें क्लियर नहीं हैं। वैसे ये तय लग रहा है कि वो कंपनी को अलविदा कह देंगे। कहा जा रहा है कि वो AEW की ओर रूख कर सकते हैं।

WWE Raw में रिकोशे की हुई थी हालत खराब

रेड ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में रिकोशे की हालत ब्रॉन ब्रेकर ने खराब कर दी थी। बैकस्टेज ब्रेकर ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया। रिपोर्ट में पहले ही कहा गया था कि उन्हें टीवी से राइट ऑफ करने के लिए WWE ने ये प्लान तैयार किया है। सभी की नजरें अब अगले हफ्ते Raw के एपिसोड में होंगी। देखना होगा कि रिकोशे वहां पर नज़र आएंगे या नहीं। फैंस के लिए आने वाला रेड ब्रांड का एपिसोड काफी महत्वपूर्ण होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications