WWE Elimination Chamber 2023 में Roman Reigns को हराने के लिए उनके दुश्मन ने चली बड़ी चाल, पुराने थीम सॉन्ग पर होगी एंट्री?

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Sami Zayn: WWE Elimination Chamber 2023 में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और रोमन रेंस (Roman Reigns) बीच टाइटल मुकाबला होगा। सैमी इस मैच में एक नए रोल में नज़र आएंगे। उम्मीद के मुताबिक उनकी एंट्री भी शानदार होगी। उन्होंने इस बात के संकेत दे दिए है कि वो अपनी पुरानी 'Worlds Apart' बेबीफेस थीम सॉन्ग में एंट्री करेंगे।

Elimination Chamber 2023 का आयोजन 18 फरवरी को कनाडा में होगा। सैमी ज़ेन को उनके होमटाउन में बहुत फायदा मिलेगा। सैमी इस समय सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में काम कर रहे हैं। फैंस जबरदस्त अंदाज में उन्हें चीयर कर रहे हैं। पूरा मोमेंटम उनके साथ नज़र आ रहा है। हील टर्न लेने के बाद वो एक सामान्य सॉन्ग के साथ एंट्री करते थे। अब दोबारा बेबीफेस रूप में वो आ गए है। अब फैंस भी उनकी ऑरिजिनल थीम में एंट्री चाहते हैं।

The Sick Podcast को हाल ही में सैमी ज़ेन ने अपना इंटरव्यू दिया। अपनी एंट्री को लेकर उन्होंने कहा,

अगर पुरानी थीम सॉन्ग की वापसी होगी तो Elimination Chamber से अच्छी जगह कोई नहीं है। ये बहुत सही जगह है। क्या पता कार्ड में कोई नया सॉन्ग हो, हालांकि मुझे पुराना सॉन्ग ही पसंद है। लोग भी इससे खुश होते हैं। कैरेक्टर के लिहाज से भी देखा जाए तो अच्छा फील आता है। अगर मेरे होमटाउन में ये हो जाए तो सभी को अच्छा लगेगा।

youtube-cover

WWE Royal Rumble में Roman Reigns को मिला था धोखा

WWE Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस और द ब्लडलाइन के ऊपर सैमी ज़ेन ने टर्न ले लिया था। पिछले हफ्ते भी सैमी ज़ेन ने जबरदस्त स्पीयर रेंस को मारा था। इसके बाद उन्होंने रेंस को टाइटल मैच के लिए चुनौती दी थी। रेंस ने बाद में इसे स्वीकार कर लिया था। इस हफ्ते भी ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ज़ेन ने रेंस को धमकी दी है। अब WWE Elimination Chamber में होने वाले मैच में बहुत मजा आएगा। कंपनी ने कुछ ना कुछ खास सरप्राइज जरूर इस मैच के लिए प्लान किया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now