WWE SmackDown में Roman Reigns को धोखा मिलने पर पूर्व Bloodline मेंबर की आई जबरदस्त प्रतिक्रिया

..
रोमन रेंस को अपने भाई से फिर से मिला था धोखा
रोमन रेंस को अपने भाई से WWE SmackDown में धोखा मिला था

Roman Reigns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के पिछले हफ्ते के एपिसोड में द ब्लडलाइन (The Bloodline) ग्रुप के अंत ने सभी को चौंका दिया था। जे उसो (Jey Uso) के द्वारा रोमन रेंस (Roman Reigns) पर हमला करते ही यह साफ हो गया कि द उसोज़ (The Usos) अब रेंस के ब्लडलाइन फैक्शन का हिस्सा नहीं होंगे। हाल ही में पूर्व ब्लडलाइन मेंबर सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने जे के पोस्ट पर बिना कुछ कहे रिएक्ट किया है।

SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में ब्लडलाइन में चल रहा मतभेद पूरी तरह से अपने चरम पर आ गया। जे उसो से अपने भाई जिमी या फैक्शन में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया था। जे ने अपने भाई जिमी का साथ दिया और रेंस पर हमला करके साफ कर दिया कि द उसोज़ अब ब्लडलाइन के साथ नहीं हैं। इसके बाद हाल ही में द उसोज़ ने ट्विटर पर आकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा,

"अगर आप इसके लायक थे, तब यह धोखा नहीं है।"

पूर्व ब्लडलाइन मेंबर सैमी ज़ेन ने बिना कुछ कहे इस मैसेज को री-पोस्ट किया है। इसका मतलब साफ है कि ज़ेन भी उसोज़ की बात को सही मानते हैं। बता दें कि सैमी ज़ेन लंबे समय तक ब्लडलाइन का हिस्सा थे। इस साल की शुरूआत में उन्हें भी ग्रुप से निकाल दिया गया था। पिछले हफ्ते SmackDown में सैमी और जे उसो के बीच एक बैकस्टेज सैगमेंट भी देखने मिला था।

WWE Money in the Bank 2023 में Roman Reigns बड़े मैच का हिस्सा बनेंगे

द ब्लडलाइन में चल रहे घमासान को कंपनी ने सिविल वॉर का नाम दिया है। हाल ही में WWE ने ऐलान किया है कि Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस-सोलो सिकोआ का सामना द उसोज़ से होगा। निश्चित ही ट्राइबल चीफ और सोलो सिकोआ अपने भाइयों से मिले धोखे का बदला लेना चाहेंगे।

बता दें कि इस साल का Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट यूके के लंदन में होने जा रहा है। पहली बार यह इवेंट यूएस से बाहर होगा। इसके साथ ही कंपनी लगातार दूसरे साल बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट यूके में होस्ट करने जा रही है। इसके पहले कंपनी ने पिछले साल Clash at the Castle PLE होस्ट किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now