The Bloodline के सदस्य ने Roman Reigns के मूव्स का प्रयोग कर WWE Superstar Braun Strowman को किया धराशाई

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने रोमन रेंस के मूव्स का किया प्रयोग
WWE सुपरस्टार ने रोमन रेंस के मूव्स का किया प्रयोग

Sami Zayn: WWE में पिछले तीन साल से रोमन रेंस (Roman Reigns) का जलवा चल रहा हैं। अब तो उनके फैक्शन द ब्लडलाइन (The Bloodline) ने भी धमाल मचा रखा है। WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन (Sami Zayn) भी इस ग्रुप में शामिल है और वो हर बार चर्चा का विषय रहते हैं। रेंस के साथ उन्होंने बहुत अच्छे संबंध बनाए और इसका फायदा उन्हें मिला। हाल ही में फ़ीनिक्स में हुए लाइव इवेंट में सैमी ने एक कमाल का काम किया।

सैमी ज़ेन से इस समय The Bloodline में जे उसो को छोड़कर अन्य मौजूद सभी सदस्य खुश है। जे उसो और सैमी के बीच बहस चलती रहती है। ऐसा लग रहा है कि इन दोनों के लिए कंपनी ने कोई नई स्टोरीलाइन आगे के लिए तैयार की है।

WWE के लाइव इवेंट में सैमी ज़ेन और द उसोज ने लड़ा बड़ा मुकाबला

लाइव इवेंट में इस बार WWE सुपरस्टार सैमी और द उसोज का मुकाबला ब्रॉन स्ट्रोमैन और द न्यू डे के खिलाफ मेन इवेंट में हुआ। मैच के अंत में ज़ेन ने शानदार अंदाज में स्ट्रोमैन को सुपरमैन पंच मारकर धराशाई कर दिया। इसके बाद स्ट्रोमैन को जबरदस्त स्पीयर भी दिया। हालांकि इतनी मेहनत के बाद भी सैमी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस का मुकाबला लोगन पॉल के साथ होगा। सैमी और जे उसो की कहानी आगे जबरदस्त होने वाली है। अभी तक रोमन रेंस इन दोनों के बीच चल रहे पंगे के बारे में कुछ नहीं बोले हैं। जीरो न्यूज़ ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि Crown Jewel के बाद सैमी बेबीफेस टर्न लेंगे और रोमन रेंस के खिलाफ लड़ेंगे। ऐसा होगा तो फिर फैंस को बहुत मजा आएगा। सैमी को देखकर लग रहा है कि वो आने वाले समय में कुछ ना कुछ बड़ा बवाल जरूर करेंगे। WWE के आने वाले शोज में सैमी को लेकर कुछ बड़े सरप्राइज फैंस को मिल सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।