SmackDown में एजे स्टाइल्स को लगा डर, चेहरे पर आया पसीना

Ankit
E

एजे स्टाइल्स WWE के महान रैसलर्स में से एक हैं। उन्होंने 250 दिनों से ज्यादा बार तक अपने खिताब को अपने पास रखा। अब एजे स्टाइल्स अपने WWE टाइटल को ऑस्ट्रेलिया के एक लाख की क्षमता वाले मेलबर्न में समोआ जो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। स्मैकडाउन के एपिसोड में पहली बार एजे स्टाइल्स को डरते हुए देखा गया।

Ad

दरअसल, एजे स्टाइल्स और समोआ जो का मैच समरस्लैम में हो चुका है, जिसके बाद से समोआ जो बार-बार स्टाइल्स पर अटैक कर रहे हैं। इसके अलावा समोआ जो ने एजे स्टाइल्स के परिवार पर निशाना साधा है। आपको बता दें कि एजे स्टाइल्स और समोआ जो दोनों एक दूसरे को TNA के दिनों से जानते हैं और अब समोआ जो ने टाइटल जीतने के लिए सभी हथकंडे अपना दिए हैं।

इस हफ्ते स्मैकडाउन में एजे स्टइल्स और समोआ जो का ऑस्ट्रेलिया के लिए मुकाबला का कॉन्ट्रैक्ट साइन होना था। चैंपियन एजे स्टाइल्स रिंग में जनरल मैनेजर पेज के साथ खड़े थे। पेज ने समोआ को बुलाया लेकिन वो बाहर नहीं आए। तभी बड़ी स्क्रिन पर समोआ जो आए और उन्होंने स्टाइल्स को दिखाया कि वो उनके घर पर है।

समोआ जो ने एजे स्टाइल्स की बेल तक बजा दी थी। समोआ जो अक्सर स्टाइल्स के परिवार पर निशाना साधते रहते हैं। स्मैकडाउन में समोआ जो की इस हरकत ने स्टाइल्स को डरा दिया और उनके चेहरे पर पसीना देखने को मिला।

Ad

समोआ जो और एजे स्टाइल्स की दुश्मनी काफी पुरानी है। समोआ जो को जबसे स्मैकडाउन में डाला गया है तभी से वो स्टाइल्स के टाइटल के पीछे हैं। वहीं हैल इन ए सैल में एक बार फिर से इन दोनों का मैच देखने को मिला था। खैर, अब एक बार फिर से ये दोनों ऑस्ट्रेलिया में लड़ने वाले हैं जो नो डिसक्वालिफिकेशन मैच होगा। अब देखना होगा कि क्या समोआ जो WWE में अपना सपना पूरा कर पाते है या नहीं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications