साशा बैंक्स को लेकर फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। और वो भी तब जब पहली बार विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए जद्दोजहद चल रही हो। इस समय साशा बैंक्स और बेली इस चैंपियनशिप को जीतने के लिए सभी की फेवरेट मानी जा रही है। लेकिन अब यहां पर विराम लग सकता है। WWE के नए अपडेट के बाद झटका लगना लाजिमी है। इस हफ्ते मंडे नाइट रॉ में साशा बैंक्स को कंधे में चोट लग गई। अभी एलिनिमेशन चैंबर में उनका स्टेटस क्या होगा इस बारे में कुछ पता नहीं है। अगर वो मुकाबले में नहीं उतर पाती है तो फिर से काफी गड़बड़ हो जाएगा। हालांकि अभी की खबर के हिसाब से बात ये सामने आई है कि चोट काफी गंभीर है। .@SashaBanksWWE re-aggravated a shoulder injury during a #TripleThreat Tag Team Match on #Raw. https://t.co/08wfsKdXiK— WWE (@WWE) February 13, 2019साशा बैंक्स और बेली का मुकाबला ट्रिपल थ्रेट टैग टीम मैच में नाया जैक्स,टमिना और सराह लोगन, लिव मोर्गन के साथ था। बेली ने यहां पर कमाल का काम किया था। अकेले उन्होंने पूरी फाइट लड़ी। क्योंकि मैच के बीच में साशा बैंक्स के कंधे में चोट लग गई थी। रॉयट स्क्वायड ने बैरीकेट में साशा बैंक्स को मार दिया था। जिसके बाद उन्हें नुकसान हुआ। हालांकि एक बात तो तय है कि उनकी चोट काफी गंभीर है।रॉयल रंबल में रोंडा राउजी से मैच के दौरान भी बैंक्स इंजरी से जूझ रही थी। एक्टिव रोल उन्होंने वहां नहीं निभाया था। पहले ये कहा जा रहा था कि ये चोट काफी गंभीर नहीं है लेकिन ये बाद में बिगड़ गई थी। अब साशा बैंक्स चोटिल हो गई है तो एलिनिमेशन चैंबर में उनका रिंग में उतरना मुश्किल लग रहा है। तो यहां रिजल्ट भी अब अलग हो सकता है। क्योंकि बेली और साशा बैंक्स इस चैंपियनशिप के लिए फेवरेट मानी जा रही है।पिछले साल बेली भी कंधे की चोट के कारण बाहर चल रही थी। उन्होंने पिछले साल के अंतिम में वापसी की थी। अब साशा बैंक्स के साथ ये हो गया है। फैंस के लिए काफी बुरी खबर है। WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइटस और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं