साल 2020 में WWE द्वारा सऊदी अरब में होने वाले पहले इवेंट की तारीख का ऐलान हुआ

Ankit
WWE
WWE

WWE ने सऊदी अरब के साथ एक बड़ी डील साइन की है जिसके चलते उन्हें हर साल यहां इवेंट्स करवाने होंगे। साल 2018 में ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल से इस डील का आगाज हुआ था। वहीं पिछले साल अक्टूबर में हुए इवेंट में पहली बार इतिहास में विमेंस का मैच सऊदी में देखने को मिला। इस मुकाबले में नटालिया और लेसी इवांस ने हिस्सा लिया था।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी एंट्री पर सूट करेंगे बॉलीवुड के ये धमाकेदार गाने

हालांकि पिछले साल सुपरस्टार्स को सऊदी से वापसी यूएस आने में दिक्कत आई थी जिसके बाद कयास लगाया जा रहा था की डील में कुछ बदलाव हो सकता है लेकिन ये सारी अफवाहें निकली। हालांकि अब WWE और सऊदी की पार्टनशिप ज्यादा मजूबत हो गई है।

अब PWinsider की रिपोर्ट में बताया गया है कि WWE सऊदी में साल 2020 का पहला इवेंट करने जा रहा है। ये इवेंट 20 फरवरी को होगा। यानी फैंस को रेसलमेनिया से पहले एक बढ़िया एक्शन देखने को मिलेगा। बताया ये भी जा रहा है कि ये इवेंट फरवरी में WWE की तरफ से एक पीपीवी के रुप में होगा। अगर ऐसा होता है को फैंस को फास्टलेन पीपीवी नहीं देखने को मिलेगा। हालांकि अभी इस इवेंट का नाम क्या होगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

खैर,अभी WWE का ध्यान रॉयल रंबल पर है क्योंकि उसके बाद रेसलमेनिया की तैयारियों में कंपनी लग जाएगी , अब देखना होगा कि आने वाली रॉ और स्मैकडाउन में सऊदी में होने वाले इवेंट पर क्या अपडेट सामने आता है।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications