WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला किया था। लैसनर ने चेयर से सभी को बुरी तरह पीटा। इसमें से एक सिक्योरिटी गार्ड ने अब रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर दिल छू देने वाला संदेश दिया है। ट्विटर के जरिए इस गार्ड ने अपनी बात रखी। WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर आई खास प्रतिक्रियाSmackDown का क्लोजिंग सैगमेंट बहुत ही खास रहा था। लैसनर पहले से रोमन रेंस के लॉकर रूम में बैठकर उनका इंतजार कर रहे थे। शो के दौरान कई सैगमेंट्स लैसनर के दिखाए गए। मेन इवेंट में आकर रोमन रेंस ने प्रोमो दिया। इस दौरान लैसनर ने बैकस्टेज रोमन रेंस की गाड़ी तोड़ी और इसके बाद रिंग में आ गए। रोमन रेंस और पॉल हेमन इस दौरान डर गए थे।लैसनर कमेंट्री टेबल पर खड़े हुए थे। रोमन रेंस और पॉल हेमन रिंग में थे। लैसनर के आगे इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड्स आ गए। लैसनर ने रिंगसाइड पर चेयर से सभी के ऊपर अटैक कर दिया। लैसनर ने कुछ गार्ड्स को सुपलेक्स भी मार दिए। इस दौरान पॉल हेमन, रोमन रेंस और द उसोज बैकस्टेज चले गए थे।इन गार्ड्स में से एक गार्ड का नाम स्टीफन है और वो एक इंडिपेंडेंड रेसलर के रूप में काम करता है। सैगमेंट के तुरंत बाद स्टीफन ने कहा कि उन्होंने अपना काम किया और द ट्राइबल चीफ को प्रोटेक्ट किया। स्टीफन ने एक और ट्वीट कर अपने आप को दर्शाया। इस पिक्चर को देखकर आप भी पूरी तरह समझ जाएंगे की ये गार्ड कौन था।Stephen Azure@AzureIamI was hired to protect my tribal chief. And that's what I did. twitter.com/WWE/status/150…WWE@WWE.@BrockLesnar is more than ready to meet @WWERomanReigns face-to-face at #WrestleMania! #SmackDown @HeymanHustle8:15 AM · Mar 26, 202233948.@BrockLesnar is more than ready to meet @WWERomanReigns face-to-face at #WrestleMania! #SmackDown @HeymanHustle https://t.co/jkqNnDOQKZI was hired to protect my tribal chief. And that's what I did. twitter.com/WWE/status/150…Rasslin’@rasslinBAH GAWD THAT’S @AzureIam FROM THE EVEN STEVENS. THIS WEEK’S INDY CORNER!!!HOW MANY GIMMICKS DOES THIS GUY HAVE?!?! #WrestleMania #Smackdown7:32 AM · Mar 26, 2022161BAH GAWD THAT’S @AzureIam FROM THE EVEN STEVENS. THIS WEEK’S INDY CORNER!!!HOW MANY GIMMICKS DOES THIS GUY HAVE?!?! #WrestleMania #Smackdown https://t.co/lrxY1FCsfjWrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच विनर टेक्स ऑल मैच होगा। फैंस और दिग्गज इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। WWE ने भी अभी तक इस राइवलरी को खास अंदाज में बिल्ड किया है। इस बार कुछ अलग तरह का मुकाबला रेंस और लैसनर के बीच देखने को मिलेगा। अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में भी रोमन रेंस और लैसनर का आमना-सामना होगा। दोनों के बीच इस दौरान घमासान देखने को मिल सकता है।